The Jungle's Terrifying Rule
Madhya Pradesh

जंगल का खौफनाक नियम: टेरिटरी की लड़ाई में बाघ ने 4 महीने के शावक को मार डाला, पर्यटकों में मची खलबली

नर्मदापुरम। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई परिक्षेत्र में वन्यजीवन का दुर्लभ और रोमांचक दृश्य सामने आया, जहां दो नर बाघों के बीच टेरिटरी को लेकर हिंसक संघर्ष हो गया। इस लड़ाई में रिजर्व का प्रसिद्ध बाघ ‘शंकरा’ घायल हो गया है।

जानकारी के अनुसार, इवनिंग सफारी के दौरान मुंबई से आए पर्यटक शिवम और अन्य लोग जिप्सी से मढ़ई के जंगल में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान एक तालाब के पास दो नर बाघ दिखाई दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक बाघ पानी से बाहर निकल रहा था, जबकि दूसरा किनारे पर घूम रहा था। कुछ देर तक दोनों साथ चलते रहे, लेकिन अचानक उनके बीच हिंसक झड़प शुरू हो गई।

इस संघर्ष में ‘शंकरा’ बाघ के दाहिने पैर में चोट आई है। पर्यटकों ने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मढ़ई गेट क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाया। टीम को घायल शंकरा दिखाई दिया, जबकि दूसरे नर बाघ की तलाश जारी है।

वहीं, मटकुली रेंज की नयाखेड़ा बीट से भी बाघ और बाघिन के बीच संघर्ष की खबर सामने आई है। इस दौरान बाघ ने बाघिन के चार माह के शावक को मार डाला। वन विभाग ने रविवार दोपहर शावक के शव का पंचनामा कर अंतिम संस्कार कर दिया।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, वन्यजीवों में अपने क्षेत्र पर अधिकार बनाए रखने के लिए इस प्रकार के संघर्ष स्वाभाविक हैं। घायल बाघ की लगातार निगरानी की जा रही है ताकि उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। फिलहाल मढ़ई क्षेत्र में इस घटना को लेकर पर्यटकों में उत्साह है, वहीं वन अमला सतर्कता बरत रहा है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker