Ragini Sahu, a student from Mahasamund,
ChhattisgarhMahasamund

महासमुंद की छात्रा रागनी साहू ने रचा इतिहास, Mission ShakthiSAT की देश की 20 नेशनल फाइनलिस्ट में बनाई जगह

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के लिए गर्व एवं गौरव का विषय है कि शासकीय आशीबाई गोलछा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद की छात्रा रागनी साहू का चयन Mission ShakthiSAT – National Finalist के रूप में हुआ है। यह चयन देशभर में आयोजित अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक राष्ट्रीय चयन प्रक्रिया, ऑनलाइन स्पेस लर्निंग मॉड्यूल, तकनीकी मूल्यांकन एवं राष्ट्रीय साक्षात्कार के आधार पर किया गया है।

रागनी साहू ने वर्ष 2025 में अटल टिंकरिंग लैब के माध्यम से Mission ShakthiSAT में अपना पंजीयन कराया था। चयन प्रक्रिया के दौरान उन्होंने लगभग 120 घंटे की ऑनलाइन प्रशिक्षण श्रृंखला के अंतर्गत 21 विस्तृत मॉड्यूल तथा 550 से अधिक स्पेस, सैटेलाइट, विज्ञान, नवाचार, इंजीनियरिंग एवं नेतृत्व आधारित लेसन (Lessons) सफलतापूर्वक पूर्ण किए। इसके पश्चात तकनीकी मूल्यांकन एवं राष्ट्रीय स्तर के साक्षात्कार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उन्होंने Mission ShakthiSAT National Finalist के रूप में अपना स्थान सुनिश्चित किया।

Mission ShakthiSAT एक अंतरराष्ट्रीय चंद्र (Moon) सैटेलाइट मिशन है, जिसमें विश्व के 108 देशों के छात्राएं भाग ले रहे हैं, जिनमें अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया जर्मनी, फ्रांस आदि शामिल हैं। भारत के अलग-अलग राज्य के चयनित विद्यार्थियों सहित केवल 20 राष्ट्रीय फाइनलिस्ट का चयन किया गया है। इस प्रतिष्ठित सूची में महासमुंद की छात्रा रागनी साहू का चयन पूरे जिले एवं छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। 

राष्ट्रीय फाइनलिस्ट के रूप में रागनी साहू 22 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में आयोजित 8 दिवसीय Mission ShakthiSAT National Workshop में भाग लेंगी। इस कार्यशाला का औपचारिक शुभारंभ 23 अगस्त – राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर किया जाएगा। इस कार्यशाला में भारत एवं विभिन्न देशों के चयनित छात्र-छात्राएं मिलकर अंतरराष्ट्रीय टीमों का गठन करेंगे तथा सैटेलाइट डिज़ाइन एवं निर्माण, पेलोड डेवलपमेंट, स्पेस साइंस, इंजीनियरिंग, नवाचार, नेतृत्व, टीमवर्क एवं अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सहयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। 

कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न देशों के राष्ट्रपति एवं उच्च अधिकारियों से, इसरो, IN-SPACe (Indian National Space Promotion and Authorization Center) के वैज्ञानिकों, भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों, अंतरिक्ष विशेषज्ञों एवं उद्योग जगत के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संवाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

इस ऐतिहासिक मिशन के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा दो चंद्र उपग्रह (Moon Satellites) विकसित किए जाएंगे। इनमें से एक उपग्रह चंद्रमा की कक्षा (Lunar Orbit) में स्थापित होकर उसकी परिक्रमा करेगा, जबकि दूसरा रोवर (Rover) चंद्रमा की सतह पर उतरकर वैज्ञानिक प्रयोग करेगा। विद्यार्थियों द्वारा विकसित इन उपग्रहों का 11 अक्टूबर 2026, अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से इसरो द्वारा प्रक्षेपण किया जाएगा, जिसका सीधा प्रसारण सभी चयनित प्रतिभागी एवं देशभर के विद्यार्थी देख सकेंगे।

यह मिशन Atal Innovation Mission (AIM), नीति आयोग से सम्बद्ध है, जिसके माध्यम से भारत के 100 से अधिक अटल टिंकरिंग लैब, इस अभियान से जुड़े हुए हैं। इस वैश्विक पहल का संचालन स्पेस किडज़ इंडिया की संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. श्रीमथी केसन के नेतृत्व में किया जा रहा है। मिशन में SKI STAR Foundation, विभिन्न अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसियां एवं वैश्विक संस्थान सहयोगी हैं। विंग कमांडर जाया तारे( रिटायर्ड) संस्थापक– न्यू रीज़न स्पेस एजेंसी , इस मिशन की भारत की राष्ट्रीय राजदूत हैं।

जिला कलेक्टर विनय लंगेह, जिला शिक्षा अधिकारी बीएल देवांगन जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर छात्रा रागनी साहू एवं शासकीय आशीबाई गोलछा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य जीआर सिन्हा तथा अटल टिंकरिंग लैब प्रभारी व भौतिकी व्याख्याता चंद्रशेखर मिथलेश के सतत नेतृत्व, प्रशिक्षण और प्रेरणा की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी है।

यह उपलब्धि केवल एक छात्रा की सफलता नहीं, बल्कि महासमुंद जिले में विज्ञान, नवाचार एवं अंतरिक्ष शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे उत्कृष्ट कार्यों का प्रमाण है। रागनी साहू का यह चयन न केवल विद्यालय बल्कि महासमुंद, छत्तीसगढ़ एवं पूरे भारत के लिए गर्व का विषय है। यह सफलता सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों की प्रतिभा, परिश्रम एवं वैज्ञानिक क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है तथा अन्य विद्यार्थियों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार एवं अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। 

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker