ओंकारेश्वर में CM डॉ मोहन यादव: दादा गुरु की नर्मदा परिक्रमा यात्रा में हुए शामिल, गोमुख घाट पर की पूजा-अर्चना

खंडवा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंगलवार को खंडवा के ओंकारेश्वर पहुंचे। जहां वे दादा गुरु की नर्मदा परिक्रमा यात्रा में शामिल हुए। गोमुख घाट पर सीएम ने मां नर्मदा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान सीएम ने कहा कि एक बार यात्रा करना ही कठिन, दादा गुरु पांचवीं यात्रा की ओर कदम बढ़ा रहे है। यात्रा और यात्रियों के लिए सरकार भी आवश्यक व्यवस्थाएं कर रही है।
खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दादा गुरु की नर्मदा परिक्रमा यात्रा में शामिल हुए। गोमुख घाट पर मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा का पूजन-अर्चन किया, जिसके बाद यात्रा शुरू हुई। इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल और विश्वास सारंग भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने दादा गुरु की पांचवीं नर्मदा यात्रा की ओर बढ़ते कदमों को विशेष बताया और कहा कि एक बार नर्मदा यात्रा करना ही कठिन है, लेकिन दादा गुरु पांचवीं यात्रा की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पंच परमेश्वर का पूरा स्वरूप है। लोक कल्याण के कार्यों में उनका आशीर्वाद सदैव बना रहे। सरकार भी यात्रा और यात्रियों के लिए अपनी ओर से आवश्यक प्रबंधन कर रही है।




