MLA Dr. Sampat Agrawal inaugurated 'Nails By Sakina'; said,
Chhattisgarh

विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने किया ‘Nails By Sakina’ उद्घाटन,बोले- जब बेटियां आगे बढ़ती हैं, तो गर्व महसूस होता है

रायपुर। राजधानी के शंकर नगर स्थित एसबीआई (SBI) बैंक के पास ‘नेल्स बाय सकीना’ (Nails By Sakina) शोरूम का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। इस खास अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद बसना विधानसभा क्षेत्र के जनप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने फीता काटकर विधिवत रूप से शॉप का शुभारंभ किया। उद्घाटन के बाद विधायक डॉ. अग्रवाल ने पूरे शोरूम का बारीकी से अवलोकन किया और शॉप की ओनर सकीना बानो को इस नई शुरुआत के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

शोरूम का मुआयना करने के बाद ओनर का हौसला बढ़ाते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि आप इसी तरह जीवन में आगे बढ़ें और निरंतर उन्नति करें। आज जब बेटियां अपने दम पर आगे बढ़ती हैं और आत्मनिर्भर बनती हैं, तो पूरे समाज को गर्व महसूस होता है।

मीडिया से औपचारिक चर्चा के दौरान विधायक डॉ. अग्रवाल ने फैशन के बदलते दौर पर बात करते हुए कहा कि आजकल नेल आर्ट का चलन काफी तेजी से बढ़ा है। यह आज के समय का एक लोकप्रिय फैशन बन चुका है और हमारी युवा पीढ़ी वक्त के साथ कदम से कदम मिलाकर चलती है। ऐसे में यह शॉप युवाओं की पसंद और फैशन संबंधी जरूरतों को पूरा करने में बेहद मददगार साबित होगी।

शोरूम की संचालिका सकीना बानो ने विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेरा परम सौभाग्य है कि विधायक डॉ. संपत अग्रवाल जी ने अपने व्यस्त समय में से वक्त निकाला और मेरे शोरूम का उद्घाटन कर मुझे आशीर्वाद दिया।

अपनी विशेषज्ञता और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए सकीना ने बताया कि उन्होंने नेल्स का प्रोफेशनल कोर्स दिल्ली और रायपुर से पूरा किया है। अब उनका लक्ष्य इस नेल एकेडमी को देश के विभिन्न शहरों में स्थापित करना और इसे सफलता की बुलंदियों पर पहुंचाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उच्च स्तरीय और प्रामाणिक सेवाओं के जरिए ग्राहकों की संतुष्टि ही उनका एकमात्र उद्देश्य है।

गौरतलब है कि ‘नेल्स बाय सकीना’ शोरूम में ग्राहकों के लिए नेल आर्ट और एक्सटेंशन के अलावा कई तरह की प्रीमियम सुविधाएं और सामान उपलब्ध कराए गए हैं। यहाँ सभी प्रकार के फैंसी व ब्रांडेड पर्स, मोबाइल फोन पर्स, टेम्पल्स ब्रेसलेट, कल्चरस बैग, नेल एक्सेसरीज, की-रिंग, प्रीमियम वॉचेस और नामी कंपनियों के नेल पॉलिश सहित बेहतरीन वैरायटी की एक बड़ी रेंज एक ही छत के नीचे उपलब्ध है। उद्घाटन समारोह में स्थानीय नागरिक और फैशन जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर ‘नेल्स बाय सकीना’ के पारिवारिक मित्रगण,पत्रकारगण सहित युवा साथी उपस्थित रहे।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker