ChhattisgarhKorba
कोरबा के तालाब में तैरती मिली युवक की लाश, बिलासपुर के केशव यादव की पहचान से मचा हड़कंप
कोरबा। सर्वमंगलवा नगर की बरमपुर बस्ती के तालाब में शुक्रवार सुबह एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई, मृतक की पहचान बिलासपुर निवासी केशव यादव के रूप में हुई जो कुसमुंडा खदान की एक निजी कंपनी में काम करता था, स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस प्रभारी वैभव तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया
गोताखोरों की मदद से निकाला गया शव, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई जा रही है और परिजनों को सूचना दी जा रही है, मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है



