Technology

9 नवंबर को लॉन्च होगी Oppo Reno 17 Series

Oppo काफी समय से चीन में अपनी नई Reno 17 Series को टीज कर रहा है। अब कंपनी ने आखिरकार इस सीरीज की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। खास बात यह है कि इसकी लॉन्चिंग उम्मीद से पहले होने जा रही है। कंपनी ने अपने Weibo अकाउंट पर पोस्ट करके पुष्टि की है कि Oppo Reno 17 Series को 9 नवंबर, 2026 को लॉन्च किया जाएगा।

कंपनी ने Reno 17 की ब्रांडिंग वाला एक छोटा टीजर वीडियो भी शेयर किया है। इसके अलावा चीन में Reno 17 Series के लिए ‘ब्लाइंड प्री-ऑर्डर’ भी शुरू हो गए हैं। आइए जानते हैं कि इस बार नई सीरीज में क्या खास देखने को मिल सकता है।

Oppo Reno 17 Series के स्पेसिफिकेशन्स

Oppo Reno 17 Series अगले हफ्ते लॉन्च होने जा रही है, लेकिन कंपनी ने अभी तक इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस सीरीज के तहत दो नए मॉडल पेश कर सकती है। इनमें स्टैंडर्ड Oppo Reno 17 और Reno 17 Pro शामिल हो सकते हैं।

दोनों स्मार्टफोन में फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसमें 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिल सकता है।

बैटरी में मिल सकता है बड़ा अपग्रेड

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Oppo Reno 17 Series में बैटरी के मामले में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। स्टैंडर्ड Reno 17 में इस बार 8,000mAh तक की बैटरी दी जा सकती है।

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट या MediaTek Dimensity 8550 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन स्पेसिफिकेशन्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

भारत में कब लॉन्च होगी Oppo Reno 17 Series?

दोनों स्मार्टफोन में Android 17 और ColorOS 17 मिलने की संभावना है। कलर ऑप्शंस की बात करें तो ये फोन Snow White, Ice Moon White, Cocoa Brown और Starlight Pink कलर में पेश किए जा सकते हैं।

हालांकि, कंपनी ने अभी तक भारत में Oppo Reno 17 Series की लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। वहीं, टिपस्टर योगेश बरार के मुताबिक, Reno 17 Series साल 2027 की शुरुआत में भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker