ChhattisgarhNationalPoliticalRaipurState

सोनिया गांधी पर टिप्पणी से गरमाई सियासत, भूपेश बोले- बीजेपी नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ा

रायपुर। सांसद संतोष पाण्डेय के सोनिया गांधी को ‘गांधारी’ और कांग्रेस को ‘दुर्योधन-दुशासन’ कहे जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है. राहुल गांधी ने ठीक कहा था कि हम उनको पागल कर देंगे.

राहुल गांधी के निमंत्रण पर दिल्ली जाने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा की. उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि क्राइम हो सकता है, लेकिन अपराध नहीं. भाजपा मोदी जी कहीं नहीं जाएंगे की बातें कह रही. अमित शाह कहते थे कि संसद में चर्चा नहीं हो सकती, लेकिन रायपुर में आकर कहते हैं कि राहुल गांधी सड़क पर नहीं, संसद में बात करें. राहुल गांधी संसद में चर्चा करने के लिए तैयार हैं, लेकिन बीजेपी के नेता अपनी पुरानी बातें भूल जाते हैं.

वहीं भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के नेहरू को लेकर दिए बयान पर भूपेश बघेल ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कितना बड़ा पागल आदमी है. नेहरू जी के समय बांग्लादेश बना ही नहीं था, बांग्लादेश तो इंदिरा गांधी के समय बना था. राजनाथ सिंह ने कहा था कि हम बदला नहीं लेंगे, लेकिन जैसे ही ट्रंप का फोन आया, सीजफायर हो गया. हमारे जवान आगे बढ़ चुके थे, फिर उन्हें रोका क्यों गया? क्या फादरलैंड से फोन आ गया था, इसलिए ऑपरेशन रोक दिया गया?

धान खरीदी को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो जानी चाहिए थी. सरकार ने धान खरीदी को लेकर कोई व्यवस्था नहीं की है. प्रदेश में पटवारी हड़ताल पर हैं. सरकार की धान खरीदी करने की नीयत नहीं है. सरकार अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग बातें कर रही है. इस सरकार में किसान परेशान हैं. सरकार को धान खरीदी के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं करनी चाहिए.

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker