Balrampur
पुलिस महकमे में बड़ा सर्जिकल फेरबदल, एक आदेश में 69 जवानों का ट्रांसफर

रायपुर। प्रशासनिक कसावट को लेकर मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पुलिस व्यवस्था को सख्त करने की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने एक साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का तबादला कर सिस्टम को चुस्त करने का संकेत दिया है।
आदेश के तहत 4 सहायक उप निरीक्षक का तबादला किया गया। 13 प्रधान आरक्षकों को नई तैनाती दी गई। 52 आरक्षकों को अलग-अलग जगहों पर भेजा गया। कुल 69 पुलिसकर्मी इस आदेश से प्रभावित हुए। पुलिसिंग को मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए यह कदम अहम माना जा रहा है



