25 अप्रैल को आएगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट, 10वीं-12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, सुबह 10 बजे जारी होंगे नतीजे, शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में होगा ऐलान

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद 25 अप्रैल सुबह 10 बजे 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करेगा, रामनगर स्थित परिषद सभागार में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल सती की मौजूदगी में परिणाम घोषित किए जाएंगे, लंबे इंतजार के बाद छात्रों को बड़ी राहत मिलने जा रही है
ऐसे चेक करें रिजल्ट, परीक्षा तारीख और पिछले सालों का ट्रेंड
आधिकारिक वेबसाइट स्लो या क्रैश होने पर रजिस्ट्रेशन के जरिए व्हाट्सएप पर लिंक भेजा जाएगा जिससे आसानी से रिजल्ट डाउनलोड किया जा सकेगा, 10वीं की परीक्षाएं 23 फरवरी से 20 मार्च और 12वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित हुई थीं, पिछले वर्षों में 2025 में 19 अप्रैल, 2024 में 30 अप्रैल, 2023 में 25 मई, 2022 में 6 जून और 2021 में 31 जुलाई को परिणाम घोषित किए गए थे



