Chhattisgarh

आवास मेले के विजेताओं को आज मिलेंगे इनाम, मुख्यमंत्री करेंगे नए लोगो का विमोचन

उपहार वितरण समारोह दोपहर 1:30 बजे से, मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे प्रेस वार्ता।

रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय आवास मेला-2025 के लक्की ड्रॉ विजेताओं को शुक्रवार 26 जून को सम्मानित किया जाएगा। नवा रायपुर अटल नगर स्थित न्यू सर्किट हाउस परिसर में दोपहर 1:30 बजे आयोजित समारोह में विजेताओं को आकर्षक उपहार दिए जाएंगे। इसी कार्यक्रम में मंडल के नए लोगो का भी विमोचन होगा।

आवास मेला-2025 के तहत 23 नवंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 के बीच विभिन्न आवासीय और व्यावसायिक योजनाओं में पंजीयन कर भवन आवंटन प्राप्त करने वाले हितग्राहियों के लिए 22 जून 2026 को विशेष लक्की ड्रॉ निकाला गया था। इसमें कई विजेताओं का चयन किया गया। विजेताओं को कार, मोटरसाइकिल, स्कूटी, वाशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, टेलीविजन समेत कई आकर्षक उपहार दिए जाएंगे।

समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे। इस दौरान मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव सहित जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम का एक और खास आकर्षण मंडल के नए लोगो का विमोचन रहेगा। इसके साथ ही लोगो डिजाइन प्रतियोगिता के विजेता रचनाकार को 2.50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी प्रदान की जाएगी।

समारोह के बाद दोपहर 3 बजे आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। इसमें आवास योजनाओं और मंडल की आगामी गतिविधियों से जुड़ी जानकारी साझा की जाएगी।

मंडल ने सभी लक्की ड्रॉ विजेताओं, हितग्राहियों और मीडिया प्रतिनिधियों से समारोह में शामिल होने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि यह आयोजन हितग्राहियों के सम्मान और पारदर्शी आवंटन प्रक्रिया को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker