ChhattisgarhDhamtariState

धान खरीदी शुरू होते ही प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो जगह छापेमारी में 457 कट्टा धान किया जब्त

धमतरी। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। इसी कड़ी में धमतरी जिले में राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर कुल 457 कट्टा धान जब्त किया है। घुटकेल में एक ड्राइवर के घर से 147 कट्टा, जबकि उमरगांव में एक गोदाम से 310 कट्टा धान मिला। दोनों मामलों में मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

जानकारी के मुताबिक, पहली कार्रवाई ग्राम घुटकेल में हुई। जहां संतोष खंडेलवाल द्वारा अपने ड्राइवर के घर धान रखवाए जाने की सूचना प्रशासन को मिली थी। इसके बाद संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और जांच की। यहां रखे धान के वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर अधिकारियों ने 147 कट्टा धान जब्त कर लिया।

इस मामले में शुरुआती जांच के दौरान आशंका जताई गई कि धान को समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीदी केंद्र में खपाने की तैयारी थी। हालांकि, इस आशंका की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। प्रशासन ने मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

वहीं, दूसरी कार्रवाई ग्राम उमरगांव में की गई। यहां तोषण कुमार साहू के गोदाम की जांच के दौरान 310 कट्टा धान मिला। टीम ने धान के दस्तावेजों की पड़ताल की और कार्रवाई करते हुए पूरा धान जब्त कर लिया।

दोनों जगहों पर हुई कार्रवाई में कुल 457 कट्टा धान प्रशासन के कब्जे में आया है। खरीदी सीजन के शुरुआती दिन ही इतनी बड़ी मात्रा में धान जब्त होने के बाद अवैध भंडारण और धान के कारोबार पर प्रशासन की निगरानी का संकेत मिला है।

गौरतलब है कि प्रदेश में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हुई है। खरीदी व्यवस्था में गड़बड़ी रोकने और दूसरे स्रोतों से लाए गए धान की सरकारी केंद्रों में बिक्री पर नजर रखने के लिए प्रशासनिक टीमें सक्रिय हैं। धमतरी में हुई इन कार्रवाइयों के बाद अब जब्त धान के स्रोत और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच अहम होगी।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker