Cooperative Week to begin on June 29; special
Chhattisgarh

29 जून से शुरू होगा सहकारी सप्ताह, प्रदेशभर में होंगे विशेष आयोजन

रायपुर में राज्य स्तरीय सहकारी चिंतन शिविर और सहकार मेला, 2573 पैक्स समितियों में चलेंगे जनजागरूकता कार्यक्रम।

रायपुर। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ में 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक सहकारी सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान प्रदेशभर में सहकारिता को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य सरकार का उद्देश्य सहकारिता को गांव-गांव तक पहुंचाना और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ना है।

सहकारी सप्ताह के तहत रायपुर में 3 और 4 जुलाई को राज्य स्तरीय सहकारी चिंतन शिविर, सहकार मेला, अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस समारोह और सहकारी संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित कृषि मंडपम ऑडिटोरियम में होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप करेंगे।

सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने हाल ही में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की पैक्स समितियों और अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी सहकारी संस्थाओं से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

सहकारी सप्ताह के दौरान प्रदेश की 2573 पैक्स समितियों के साथ दुग्ध, मत्स्य, बुनकर और अन्य सहकारी समितियों में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें ध्वजारोहण, सदस्यता अभियान, किसान क्रेडिट कार्ड वितरण, सहकार दौड़, वृक्षारोपण, मृदा परीक्षण, कृषक संगोष्ठी और जागरूकता कार्यक्रम शामिल हैं।

समापन समारोह 6 जुलाई को होगा। इस अवसर पर प्रदेश के 9 पैक्स में नए गोदाम निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जाएगा। यह कार्य दुनिया की सबसे बड़ी विकेंद्रीकृत अन्न भंडारण योजना के तहत किया जाएगा।

रायपुर में लगने वाले सहकार मेले में सहकारिता क्षेत्र की सफल योजनाओं, नवाचारों और उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही किसानों, महिला समूहों, दुग्ध उत्पादकों, मत्स्य पालकों, बुनकरों और ग्रामीण उद्यमियों को सहकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। सरकार का मानना है कि यह आयोजन सहकारिता आंदोलन को नई मजबूती देने के साथ ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा देगा।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker