ChhattisgarhState

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 33 जिलों के 1,606 केंद्रों में शुरू हुआ उपार्जन, अब तक 1.98 लाख क्विंटल धान की खरीदी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने धरमजयगढ़ पहुंचे और खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल की उपस्थिति में धान खरीदी का शुभारंभ किया। राज्य सरकार ने इस वर्ष किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान की खरीदी 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से करने की व्यवस्था की है। किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि निर्धारित 21 क्विंटल प्रति एकड़ से कम धान बेचने वाले पात्र किसानों को भी कृषक उन्नति योजना के तहत प्रति एकड़ 13,839 रुपये की पूरी आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इस निर्णय से विशेष रूप से कम उत्पादन वाले जनजातीय एवं वनांचल क्षेत्रों के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कई बार कम उत्पादन अथवा अन्य परिस्थितियों के कारण किसान निर्धारित 21 क्विंटल प्रति एकड़ के अनुपात में धान नहीं बेच पाते। ऐसी स्थिति में भी पात्र किसानों को उनके सत्यापित रकबे के आधार पर पूरी आदान सहायता राशि मिलेगी। उदाहरण के तौर पर यदि कोई पात्र किसान प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान बेचता है, तो शेष 6 क्विंटल के बराबर की आदान सहायता राशि भी उसे प्रदान की जाएगी। इस प्रकार किसानों को प्रति एकड़ 13 हज़ार 839 रुपये की पूरी निर्धारित सहायता मिलेगी। राज्य सरकार किसानों की आर्थिक समृद्धि और उनकी मेहनत का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रदेश के 3,095 उपार्जन केंद्रों में खरीदी की व्यापक व्यवस्था

राज्य सरकार द्वारा इस खरीफ विपणन वर्ष में प्रदेश के लगभग 27 लाख 50 हजार किसानों से धान खरीदी के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रदेश के 33 जिलों में कुल 3,095 धान उपार्जन केंद्रों की व्यवस्था की गई है। 15 नवंबर 2026 की स्थिति में इनमें से 2,805 केंद्रों में टोकन जारी किए जा चुके हैं, जबकि 1,606 केंद्रों में धान खरीदी प्रारंभ हो गई है। इन केंद्रों के माध्यम से अब तक कुल 1,98,364.80 क्विंटल धान का उपार्जन किया जा चुका है। इसमें 1,10,979.20 क्विंटल मोटा धान, 80,489.60 क्विंटल पतला धान तथा 6,896 क्विंटल सरना धान शामिल है।

धान खरीदी में बालोद और राजनांदगांव जिले सबसे आगे

जिलेवार आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में धान खरीदी की गतिविधियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। बालोद जिले में 161 उपार्जन केंद्रों में से सभी 161 केंद्रों में टोकन जारी किए जा चुके हैं तथा 123 केंद्रों में खरीदी प्रारंभ हो गई है। यहां अब तक सर्वाधिक 24,676 क्विंटल धान का उपार्जन हुआ है। राजनांदगांव जिले के 122 उपार्जन केंद्रों में सभी केंद्रों में टोकन जारी किए गए हैं तथा 115 केंद्रों में खरीदी शुरू हो चुकी है। यहां 26,464.40 क्विंटल धान का उपार्जन दर्ज किया गया है। महासमुंद जिले में 202 केंद्रों में से 201 में टोकन जारी हुए तथा 176 केंद्रों में खरीदी प्रारंभ हुई है। यहां 20,444.80 क्विंटल धान खरीदा गया है। धमतरी जिले में 108 केंद्रों में सभी में टोकन जारी हुए तथा 99 केंद्रों में खरीदी शुरू हो चुकी है। यहां 19,829.20 क्विंटल धान का उपार्जन हुआ है।

इसी प्रकार बेमेतरा जिले में 157 उपार्जन केंद्रों में सभी केंद्रों में टोकन जारी हुए तथा 118 केंद्रों में खरीदी प्रारंभ हुई है। यहां 16,320.40 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है। दुर्ग जिले में 123 केंद्रों में सभी में टोकन जारी हुए तथा 83 केंद्रों में खरीदी शुरू हो चुकी है। यहां 13,952.80 क्विंटल धान खरीदा गया है। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में 72 केंद्रों में सभी में टोकन जारी हुए तथा 71 केंद्रों में खरीदी प्रारंभ हुई है। यहां 11,871.60 क्विंटल धान का उपार्जन हुआ हैl बलौदाबाजार- भाटापारा जिले में 181 केंद्रों में से 178 में टोकन जारी किए गए हैं तथा 116 केंद्रों में खरीदी शुरू हुई है। यहां 10,004.40 क्विंटल धान खरीदा गया है। रायपुर जिले में 159 केंद्रों में से 158 में टोकन जारी हुए तथा 129 केंद्रों में खरीदी शुरू हो चुकी है। यहां 9,365.60 क्विंटल धान का उपार्जन दर्ज किया गया है।

कवर्धा जिले में 144 उपार्जन केंद्रों में से 141 में टोकन जारी किए गए हैं तथा 80 केंद्रों में खरीदी प्रारंभ हुई है। यहां 7,386 क्विंटल धान खरीदा गया है। गरियाबंद जिले में 97 केंद्रों में सभी केंद्रों में टोकन जारी हुए तथा 92 केंद्रों में खरीदी शुरू हो चुकी है। यहां 6,743.60 क्विंटल धान का उपार्जन हुआ है। बलरामपुर जिले में 54 केंद्रों में से 50 में टोकन जारी हुए तथा 34 केंद्रों में खरीदी शुरू हुई है। यहां 5,614 क्विंटल धान खरीदा गया है।

बस्तर से सरगुजा तक खरीदी की गतिविधियां जारी

बस्तर संभाग के जिलों में कांकेर के 163 उपार्जन केंद्रों में से 148 में टोकन जारी किए गए हैं तथा 54 केंद्रों में खरीदी शुरू हुई है। यहां 3,220.40 क्विंटल धान का उपार्जन हुआ है। कोंडागांव जिले के 73 केंद्रों में से 64 में टोकन जारी हुए तथा 26 केंद्रों में खरीदी प्रारंभ हुई है। यहां 3,888.40 क्विंटल धान खरीदा गया है। बस्तर जिले में 88 केंद्रों में से 50 में टोकन जारी हुए तथा 9 केंद्रों में खरीदी शुरू हुई है। यहां 474 क्विंटल धान का उपार्जन हुआ है। नारायणपुर जिले के 19 केंद्रों में से 13 में टोकन जारी हुए तथा सभी 13 केंद्रों में खरीदी शुरू हो चुकी है। यहां 294.80 क्विंटल धान खरीदा गया है। बीजापुर जिले में 31 केंद्रों में से 8 में टोकन जारी हुए तथा 5 केंद्रों में खरीदी प्रारंभ हुई है। यहां 95.20 क्विंटल धान का उपार्जन हुआ है। दंतेवाड़ा जिले में 16 केंद्रों में सभी में टोकन जारी हुए तथा 13 केंद्रों में खरीदी शुरू हो चुकी है। यहां 22 क्विंटल धान खरीदा गया है। सुकमा जिले में 27 उपार्जन केंद्रों में से एक केंद्र में टोकन जारी हुआ है, जबकि खरीदी प्रारंभ होना शेष है।

बिलासपुर जिले में 154 उपार्जन केंद्रों में से 151 में टोकन जारी किए गए हैं तथा 89 केंद्रों में खरीदी शुरू हुई है। यहां 3,603.60 क्विंटल धान का उपार्जन हुआ है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 23 केंद्रों में से 22 में टोकन जारी हुए तथा 15 केंद्रों में खरीदी प्रारंभ हुई है। यहां 2,155.20 क्विंटल धान खरीदा गया है। मुंगेली जिले में 113 केंद्रों में से 109 में टोकन जारी हुए तथा 30 केंद्रों में खरीदी शुरू हुई है। यहां 1,956.40 क्विंटल धान का उपार्जन हुआ है। कोरबा जिले में 73 केंद्रों में से 55 में टोकन जारी हुए तथा 11 केंद्रों में खरीदी प्रारंभ हुई है। यहां 438 क्विंटल धान खरीदा गया है। जांजगीर-चांपा जिले में 134 केंद्रों में से 115 में टोकन जारी किए जा चुके हैं, जबकि खरीदी प्रारंभ होना शेष है।

रायगढ़ जिले में 112 उपार्जन केंद्रों में से 58 में टोकन जारी किए गए हैं तथा 2 केंद्रों में खरीदी शुरू हुई है। यहां अब तक 310.40 क्विंटल धान का उपार्जन हुआ है। सक्ती जिले में 129 केंद्रों में से 108 में टोकन जारी हुए तथा 2 केंद्रों में खरीदी प्रारंभ हुई है। यहां 26 क्विंटल धान खरीदा गया है। सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले में 95 केंद्रों में से 80 में टोकन जारी हुए तथा 20 केंद्रों में खरीदी शुरू हो चुकी है। यहां 1,075.60 क्विंटल धान का उपार्जन हुआ है। कोरिया जिले में 24 केंद्रों में से 22 में टोकन जारी हुए तथा 17 केंद्रों में खरीदी प्रारंभ हुई है। यहां 1,984 क्विंटल धान खरीदा गया है। सरगुजा जिले में 61 केंद्रों में से 54 में टोकन जारी हुए तथा 6 केंद्रों में खरीदी शुरू हुई है। यहां 489.20 क्विंटल धान का उपार्जन हुआ है। सूरजपुर जिले में 60 केंद्रों में से 55 में टोकन जारी हुए तथा 18 केंद्रों में खरीदी प्रारंभ हुई है। यहां 2,006 क्विंटल धान खरीदा गया है। जशपुर जिले में 49 केंद्रों में से 40 में टोकन जारी हुए तथा 2 केंद्रों में खरीदी शुरू हुई है। यहां 95.60 क्विंटल धान का उपार्जन हुआ है। बलरामपुर जिले में 54 केंद्रों में से 50 में टोकन जारी हुए तथा 34 केंद्रों में खरीदी प्रारंभ हुई है। यहां 5,614 क्विंटल धान खरीदा गया है। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 28 केंद्रों में से 26 में टोकन जारी हुए तथा 2 केंद्रों में खरीदी शुरू हुई है। यहां 395.60 क्विंटल धान का उपार्जन दर्ज किया गया है।

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में 43 केंद्रों में से 42 में टोकन जारी हुए तथा 36 केंद्रों में खरीदी प्रारंभ हुई है। यहां 3,161.60 क्विंटल धान का उपार्जन हुआ है। इस प्रकार प्रदेश के सभी 33 जिलों में धान खरीदी की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है और उपार्जन केंद्रों के माध्यम से किसानों को अपनी उपज बेचने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

मोटा, पतला और सरना धान का भी हो रहा उपार्जन

प्रदेश में अब तक उपार्जित कुल 1,98,364.80 क्विंटल धान में 1,10,979.20 क्विंटल मोटा, 80,489.60 क्विंटल पतला और 6,896 क्विंटल सरना धान शामिल है। जिलेवार किस्मों के आंकड़ों के अनुसार बालोद में 3,230.40 क्विंटल मोटा, 21,304.40 क्विंटल पतला और 141.20 क्विंटल सरना धान का उपार्जन हुआ है। बेमेतरा में 8,735.60 क्विंटल मोटा, 6,278.80 क्विंटल पतला और 1,306 क्विंटल सरना धान खरीदा गया है। दुर्ग में 3,722 क्विंटल मोटा, 9,502.80 क्विंटल पतला और 728 क्विंटल सरना धान का उपार्जन हुआ है। राजनांदगांव में 9,173.60 क्विंटल मोटा, 16,280.80 क्विंटल पतला तथा 1,010 क्विंटल सरना धान खरीदा गया है। धमतरी में 11,580.80 क्विंटल मोटा, 7,796 क्विंटल पतला और 452.40 क्विंटल सरना धान का उपार्जन हुआ है। महासमुंद में 20,444.80 क्विंटल मोटा धान का उपार्जन दर्ज किया गया है।

रायगढ़ जिले में 85,501 किसानों का पंजीयन, 20 चेक पोस्ट पर निगरानी

रायगढ़ जिले में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष धान उपार्जन केंद्रों की संख्या 105 से बढ़ाकर 112 तथा सेवा सहकारी समितियों की संख्या 69 से बढ़ाकर 79 की गई है। जिले में कुल 85,501 किसानों ने धान विक्रय के लिए पंजीयन कराया है, जिनका पंजीकृत रकबा 1,21,690.325 हेक्टेयर है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 860 किसानों की वृद्धि हुई है। धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने तथा अवैध धान परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने के लिए जिले में 20 चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। यहां तीन पालियों में चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है। इसके अलावा तहसील स्तर पर उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है, जो लगातार निरीक्षण कर अवैध परिवहन, भंडारण एवं विक्रय पर नजर रख रहे हैं।

राज्य सरकार का लक्ष्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के साथ धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाना है। उपार्जन केंद्रों की बेहतर व्यवस्था, समय पर टोकन जारी करने, 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी तथा कृषक उन्नति योजना के माध्यम से पूरी आदान सहायता उपलब्ध कराने जैसे निर्णयों से किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा। सरकार की इन किसान हितैषी पहलों से प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में समृद्धि और खुशहाली का नया मार्ग प्रशस्त होगा।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker