InternationalNationalSports

एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन धमाका, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण

स्पोर्ट्स डेस्क।  एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट फाइनल में गत चैंपियन भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 216 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 15.4 ओवर में 69 रन पर ऑलआउट हो गई।

इस जीत के साथ भारत ने एशियन गेम्स 2026 में अपना पहला गोल्ड मेडल जीता। फाइनल में हारने वाली श्रीलंका को सिल्वर मेडल मिला। इससे पहले पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था।

लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड

एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार गोल्ड जीता है। इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पिछले एशियन गेम्स, 2023 में भी स्वर्ण पदक जीता था।

मंधाना ने 45 गेंद में ठोके 79 रन

टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी की। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने टीम को तेज शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 99 रन जोड़े।

मंधाना ने सिर्फ 30 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 45 गेंदों पर 5 चौके और 7 छक्कों की मदद से 79 रन बनाए। शेफाली वर्मा 48 रन बनाकर आउट हुईं और अर्धशतक से चूक गईं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 19 रन बनाए।

इसके बाद ऋचा घोष ने पारी को तेजी दी। उन्होंने महज 22 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाए। भारती के साथ उनकी 53 रन की साझेदारी ने भारत का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। भारत ने 216 रन बनाए, जो महिला एशियन गेम्स के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर रहा।

भारतीय गेंदबाजों के सामने श्रीलंका बेबस

217 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत खराब रही। इमेशा दुलानी 10 गेंद में 3 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि हसिनी परेरा खाता भी नहीं खोल सकीं।

कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने 21 गेंदों पर 29 रन बनाकर संघर्ष किया। कविशा दिलहारी ने 11 रन बनाए। इनके अलावा कोई बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका।

भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट लिए। श्री चरनी और श्रेयांका पाटिल को 2-2 विकेट मिले। भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका की पारी को 69 रन पर समेट दिया।

10 दिन में दूसरी बार श्रीलंका को हराया

भारतीय महिला टीम ने 10 दिन के भीतर श्रीलंका को दूसरी बार किसी खिताबी मुकाबले में शिकस्त दी है। इससे पहले महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। अब एशियन गेम्स के फाइनल में भी भारत ने 147 रन की बड़ी जीत दर्ज कर गोल्ड मेडल हासिल किया।

टी20 इंटरनेशनल में भारत की सबसे बड़ी जीत

श्रीलंका के खिलाफ 147 रन की जीत भारत की टी20 इंटरनेशनल में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत बन गई है। इससे पहले भारत की बड़ी जीतों में एशिया कप 2018 में मलेशिया के खिलाफ 142 रन और एशियन गेम्स 2026 में हांगकांग के खिलाफ 137 रन की जीत शामिल थी। 147 रन की इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने अपना पिछला रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker