NationalSports

ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने रचा इतिहास, 13 साल बाद फिर जीती दलीप ट्रॉफी

चेन्नई।  दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताब ईस्ट जोन ने अपने नाम कर लिया है। ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला गया फाइनल मुकाबला ड्रॉ रहा। हालांकि पहली पारी में मिली 372 रन की बढ़त के आधार पर इशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन को चैंपियन घोषित किया गया। तिलक वर्मा की कप्तानी वाली साउथ जोन टीम को उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा। ईस्ट जोन ने 13 साल बाद दलीप ट्रॉफी का खिताब जीता है।

ईस्ट जोन ने पहली पारी में बनाए 708 रन

ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने पहली पारी में 708 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान इशान किशन ने 270 रन की पारी खेली, जबकि कुमार कुशाग्र ने 101 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने भी 44 रन का योगदान दिया।

708 रन के जवाब में साउथ जोन की पूरी टीम पहली पारी में 336 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे ईस्ट जोन को 372 रन की बड़ी बढ़त मिली।

फॉलोऑन की जगह खुद बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट जोन

पहली पारी में बड़ी बढ़त मिलने के बाद ईस्ट जोन के पास साउथ जोन को फॉलोऑन देने का विकल्प था। लेकिन कप्तान इशान किशन ने खुद बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

ईस्ट जोन ने दूसरी पारी में 7 विकेट पर 388 रन बनाए। इस पारी में मोहम्मद कुनैन कुरैशी ने नाबाद 116 रन बनाए। इशान किशन ने 80 रन की पारी खेली। अनुकूल रॉय ने 64 और शिखर मोहन ने 52 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी दूसरी पारी में 8 रन ही बना सके।

इसके बाद दोनों टीमों के कप्तानों ने हाथ मिला लिया और मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ। पहली पारी में मिली बढ़त के कारण ईस्ट जोन को विजेता घोषित किया गया।

इशान प्लेयर ऑफ द मैच, तिलक बने प्लेयर ऑफ द सीरीज

फाइनल में 270 रन की पारी खेलने वाले ईशान किशन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला।

ईशान किशन दलीप ट्रॉफी 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 3 मैचों में 409 रन बनाए। उनका सर्वोच्च स्कोर 270 रन रहा। तिलक वर्मा 266 रन के साथ दूसरे और ईस्ट जोन के कुमार कुशाग्र 224 रन के साथ तीसरे नंबर पर रहे।

मुकेश कुमार और अभिजीत सरकार टॉप विकेट टेकर

दलीप ट्रॉफी 2026 में मुकेश कुमार और अभिजीत सरकार सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। दोनों ने 3 मैचों में 5-5 विकेट लिए। नॉर्थ जोन के आबिद मुश्ताक 2 मैचों में 4 विकेट लेकर तीसरे नंबर पर रहे।

ईशान की कप्तानी में टीम ने नहीं हारा कोई प्रथम श्रेणी मैच

ईशान किशन के लिए यह कप्तान के तौर पर एक और बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने अब तक 16 प्रथम श्रेणी मैचों में कप्तानी की है। इनमें टीम ने 8 मैच जीते और 8 मुकाबले ड्रॉ रहे। उनकी कप्तानी में टीम को अब तक एक भी हार नहीं मिली है।

इससे पहले 2025 में ईशान की कप्तानी में झारखंड ने पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती थी। उस फाइनल में भी ईशान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता खिताब, वेस्ट जोन सबसे सफल टीम

ईस्ट जोन ने 2011-12 में सेंट्रल जोन को पारी और 20 रन से हराकर पहली बार खिताब जीता था। 2012-13 में फाइनल ड्रॉ रहा था और पहली पारी की बढ़त के आधार पर ईस्ट जोन चैंपियन बना था। अब 13 साल बाद टीम ने तीसरी बार दलीप ट्रॉफी अपने नाम की है।

दलीप ट्रॉफी के इतिहास में वेस्ट जोन सबसे सफल टीम है। उसके नाम 19 खिताब हैं। नॉर्थ जोन 18 खिताब के साथ दूसरे और साउथ जोन 14 खिताब के साथ तीसरे नंबर पर है। साउथ जोन ने इनमें से दो बार ट्रॉफी साझा की है।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker