Avoid rumors regarding petrol and diesel.
Chhattisgarh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों से बचें: जशपुर में पर्याप्त ईंधन उपलब्ध

खरीफ सीजन में बढ़ी मांग के बीच सरकार की निगरानी, सभी पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति सामान्य

रायपुर/जशपुर। जशपुर जिले में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर राज्य सरकार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त भंडार मौजूद है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

विभाग के अनुसार जशपुर जिले में कुल 61 पेट्रोल पंप संचालित हैं। इनमें इंडियन ऑयल के 28, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के 24 और भारत पेट्रोलियम के 9 पेट्रोल पंप शामिल हैं। सभी प्रमुख केंद्रों पर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति नियमित रूप से जारी है।

खरीफ सीजन में बढ़ी डीजल की मांग

प्री-मानसून बारिश के बाद जिले में खरीफ फसलों की तैयारी शुरू हो गई है। खेतों में ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के उपयोग के कारण डीजल की मांग में अचानक वृद्धि देखी गई है। इसी वजह से 23 जून को कोतबा क्षेत्र के दो पेट्रोल पंपों में डीजल का स्टॉक अस्थायी रूप से समाप्त हो गया था।

हालांकि प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आसपास के पेट्रोल पंपों से वैकल्पिक आपूर्ति की व्यवस्था कर दी। इससे किसानों और आम लोगों को किसी बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

कोतबा क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य

विभाग ने बताया कि वर्तमान में कोतबा क्षेत्र के सभी चार पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। ईंधन वितरण सुचारु रूप से जारी है और किसी प्रकार की कमी नहीं है।

तेल कंपनियों के साथ लगातार समन्वय

राज्य और जिला प्रशासन लगातार तेल कंपनियों के अधिकारियों के संपर्क में है। मांग के अनुसार ईंधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिन पेट्रोल पंपों में स्टॉक कम होने की संभावना है, वहां प्राथमिकता के आधार पर अतिरिक्त आपूर्ति भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

प्रशासन का कहना है कि किसानों और आम नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है। जिले में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है तथा आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है। खरीफ सीजन के दौरान भी ईंधन की जरूरतों को पूरा करने के लिए विशेष तैयारी की गई है।

j

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker