A Major Achievement for Chhattisgarh's Eklavya Schools
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि, कांकेर की छात्रा कृतिका टेकाम ने देशभर में किया टॉप

समाचार

रायपुर, 30 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ के कांकेर की छात्रा कृतिका टेकाम ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। कृतिका ने देशभर में संचालित लगभग 750 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कृतिका को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत और प्रतिभा का परिणाम है, साथ ही राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रयासों की भी पुष्टि करती है। उन्होंने कहा कि एकलव्य विद्यालयों के माध्यम से जनजातीय विद्यार्थियों को बेहतर अवसर मिल रहे हैं, जिससे वे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं।

आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने भी कृतिका टेकाम को बधाई देते हुए इसे जनजातीय विद्यार्थियों की प्रतिभा और समर्पण का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि इन विद्यालयों में बेहतर संसाधन और अनुकूल वातावरण मिलने से विद्यार्थी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

गौरतलब है कि सीबीएसई द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम हाल ही में घोषित किए गए हैं, जिसमें कृतिका टेकाम ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर देशभर के एकलव्य विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने बताया कि कृतिका कांकेर जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की छात्रा हैं। उन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल प्रदेश बल्कि विभाग को भी गौरवान्वित किया है।

प्रदेश में संचालित 75 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में से हाई स्कूल स्तर पर 71 विद्यालय संचालित हैं, जिनमें से 11 विद्यालयों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। अन्य विद्यार्थियों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है।

उल्लेखनीय है कि इन विद्यालयों में जनजातीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ मानसिक और शारीरिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसी का परिणाम है कि राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं और अन्य आयोजनों में भी प्रदेश के एकलव्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

कीवर्ड्स: कृतिका टेकाम, एकलव्य विद्यालय छत्तीसगढ़, CBSE 10वीं टॉपर, कांकेर छात्रा, जनजातीय शिक्षा, विष्णु देव साय, रामविचार नेताम

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker