26 दिन में गिरा सत्ता का स्तंभ: नेपाल के गृह मंत्री सुडान गुरुंग का इस्तीफा, सरकार पर बड़ा संकट

नेपाल में बालेन शाह सरकार को बड़ा झटका लगा है, सरकार गठन के महज 26 दिन बाद ही गृह मंत्री सुडान गुरुंग ने इस्तीफा दे दिया, सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने हितों के टकराव का हवाला देते हुए पद छोड़ने की बात कही, उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने के बाद ही अपने राजनीतिक भविष्य पर फैसला लेंगे, गुरुंग को सरकार का अहम चेहरा और प्रधानमंत्री का करीबी माना जाता था
विवादित कारोबारी से कनेक्शन बना संकट, मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ा नाम
नेपाली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुंग का नाम विवादित कारोबारी दीपक भट्ट से जुड़ने के बाद विवाद गहराया, भट्ट पर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच चल रही है, खुलासा हुआ कि गुरुंग के संगठन ‘हामी नेपाल’ को फरवरी 2025 में भट्ट से जुड़ी कंपनियों से 5 करोड़ रुपये मिले थे, इस जानकारी के सामने आते ही नेपाल की राजनीति में भूचाल आ गया, पार्टी के भीतर भी दबाव बढ़ा और दो दिन तक चले घमासान के बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा
सत्ता में आते ही बड़े फैसले, अब कोई बचाव नहीं
गृह मंत्री बनते ही गुरुंग ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक की गिरफ्तारी करवाई थी, यह कार्रवाई सितंबर 2025 के छात्र आंदोलन से जुड़ी थी और इसे बड़ा राजनीतिक कदम माना गया था, लेकिन मौजूदा विवाद में पार्टी और सहयोगियों ने दूरी बना ली, गुरुंग ने जांच पूरी होने तक कोई भी पद नहीं लेने की बात कही है




