InternationalNationalSports

एशियन गेम्स में भारत का गोल्ड पर कब्जा, फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

स्पोर्ट्स डेस्क। एशियन गेम्स के मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाक की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 192 रन ही बना सकी। पाकिस्तान के लिए हसन नवाज ने सबसे ज्यादा 96 रन बनाए। सईम अयूब ने 29 रन की पारी खेली। भारत की ओर से अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने 2-2 विकेट लिए।

इंडिया की ओर से तिलक वर्मा 51 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने शिवम दुबे (27 रन) के साथ छठे विकेट के लिए 30 बॉल पर 62 रन की साझेदारी की। ओपनर अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद पर 7 छक्कों के सहारे 61 रन की पारी खेली, जबकि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 15 रन बनाए। उन्होंने दो छक्के लगाए। संजू सैमसन दो रन बनाकर आउट हुए। कप्तान श्रेयस अय्यर 21 रन बनाए। ईशान किशन 20 और शिवम दुबे 27 रन बनाकर आउट हुए।

पाकिस्तानी गेंदबाजों का प्रदर्शन

भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ पाकिस्तानी गेंदबाजों का प्रदर्शन काफी महंगा साबित हुआ। स्पिनर अराफात मिन्हास सबसे सफल और किफायती रहे, जिन्होंने 3 ओवरों में 8.30 की इकोनॉमी से 25 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। अहमद दानियाल ने भी 3 ओवर में 43 रन लुटाकर 2 विकेट हासिल किए। सैम अयूब ने 4 ओवर में 11.80 की महंगी इकोनॉमी से 47 रन देकर 1 विकेट झटका, जबकि लेग स्पिनर अबरार अहमद ने 4 ओवरों में महज 29 रन देकर 1 विकेट लिया। वहीं, साद मसूद (3 ओवर में 33 रन) और सुफियान मुकीम (3 ओवर में 33 रन) दोनों ही काफी महंगे साबित हुए और उन्हें कोई भी सफलता हासिल नहीं हुई।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker