अमर कॉलोनी में सनसनी: आईआरएस अधिकारी की बेटी की बेरहमी से हत्या, दुष्कर्म की भी आशंका

नई दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की हत्या से हड़कंप मच गया है, शुरुआती जांच में दुष्कर्म की आशंका सामने आई है, मृतका इंजीनियरिंग कर चुकी थी और यूपीएससी की तैयारी कर रही थी, घर में ही मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर हत्या की गई, सिर और गर्दन पर चोट के निशान मिलने से मारपीट की भी पुष्टि हो रही है, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है
घरेलू सहायक पर गहराया शक, फरार आरोपी की तलाश तेज
परिजनों ने वारदात के पीछे पूर्व घरेलू सहायक पर शक जताया है जिसे करीब एक-डेढ़ महीने पहले काम से निकाला गया था, पुलिस के मुताबिक घटना के समय माता-पिता जिम गए हुए थे और उसी दौरान आरोपी घर में दाखिल हुआ, लौटने पर बेटी मृत मिली, आरोपी कई दिनों से फरार था और सीसीटीवी फुटेज में उसकी मौजूदगी भी सामने आई है, फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और हत्या से पहले संघर्ष की आशंका जताई गई है
सामान की हेराफेरी से शुरू हुआ विवाद, बदले में रची गई साजिश
जांच में सामने आया है कि आरोपी घर के सामान की खरीद में हेराफेरी करता था, परिवार को जब इस बात का पता चला तो उसे काम से हटा दिया गया, पुलिस सूत्रों के अनुसार इसी रंजिश में आरोपी ने बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया, उसे परिवार की दिनचर्या की पूरी जानकारी थी और उसी का फायदा उठाकर सुबह के समय हत्या को अंजाम दिया गया, आरोपी की पहचान राहुल उर्फ राकेश मीणा के रूप में हुई है जो राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा है



