ChhattisgarhPolitical

पीवी ऐप के विरोध में पटवारियों की हड़ताल जारी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- मांगों पर विचार करेगी सरकार

रायपुर। प्रदेशभर में पीवी ऐप के विरोध में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। इस बीच उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पटवारियों से काम पर लौटने और जनता के हितों को प्राथमिकता देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में आंदोलन के माध्यम से अपनी बात रखना जरूरी है, लेकिन कर्मचारी जनता की सेवा के लिए नियुक्त हैं। ऐसे में उन्हें जनहित को ध्यान में रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पटवारियों की मांगों पर विचार करेगी। उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि वे काम पर लौटें और आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दें।

अर्नब तूफान से फसल नुकसान का होगा सर्वे, प्रभावित किसानों को राहत की तैयारी

चक्रवाती तूफान अर्नब के कारण फसलों को हुए नुकसान को लेकर सरकार सर्वे कराएगी। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि जिन किसानों ने निर्धारित नियमों और प्रक्रिया के तहत फसल नुकसान की जानकारी दी है, उनकी फसलों के नुकसान का सर्वे कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के नुकसान को लेकर गंभीर है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सर्वे की प्रक्रिया कराई जा रही है, ताकि प्रभावित किसानों के नुकसान का आकलन किया जा सके।

कांग्रेस मुद्दाविहीन, जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं : अरुण साव

दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है और उसे जनहित तथा जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है।

साव ने कहा कि देश में अराजकता और अस्थिरता पैदा करना कांग्रेस का एजेंडा बन गया है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस जिन मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रही है, उनका आम जनता से कोई सरोकार नहीं है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलों के प्रति जनता में आक्रोश है, जिसका परिणाम आने वाले समय में दिखाई देगा।

राज्योत्सव छोड़ दिल्ली में प्रदर्शन करने पर कांग्रेस पर बरसे साव, बोले- अनावश्यक मुद्दों पर कर रही आंदोलन

छत्तीसगढ़ में राज्योत्सव के आयोजन के बीच कांग्रेस के दिल्ली में प्रदर्शन करने को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का जनहित, राज्य के विकास और देश के विकास से कोई लेना-देना नहीं है।

साव ने कहा कि एक ओर छत्तीसगढ़ में राज्योत्सव का आयोजन हो रहा है, वहीं कांग्रेस यहां मौजूद रहने के बजाय दिल्ली में प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अनावश्यक मुद्दों पर आंदोलन कर रही है। जनता सब देख और समझ रही है।

राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर पर सियासत, साव बोले- कांग्रेस से प्रमाण लेने की जरूरत नहीं

राज्योत्सव 2026 में छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर नहीं होने के कांग्रेस के आरोपों पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव छोड़कर आंदोलन करने जा रहे कांग्रेस के नेता किस मुंह से छत्तीसगढ़ महतारी के सम्मान की बात कर रहे हैं।

साव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ महतारी और छत्तीसगढ़ियावाद के नाम पर प्रदेश को अपमानित करने और लूटने का काम किया है। उन्होंने कांग्रेस पर नक्सलवाद को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया और कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी के मान-सम्मान तथा गौरव के मुद्दे पर कांग्रेस का रवैया जनता जानती है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी के प्रति सरकार के मन में सम्मान और श्रद्धा का भाव है। इसके लिए कांग्रेस से प्रमाण लेने की जरूरत नहीं है।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker