दिल्ली में 26/11 जैसी साजिश नाकाम, होटल पर हमले की तैयारी कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया, जहां विदेशी हैंडलर्स के इशारे पर बड़े हमले की तैयारी चल रही थी
होटल पर हमले की साजिश, आईएसआई कनेक्शन और एनसीआर में टारगेट किलिंग की तैयारी
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आतंकी साजिश का खुलासा किया, जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े नेटवर्क के संपर्क में थे, विदेशी हैंडलर्स से एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिए निर्देश ले रहे थे, एक आरोपी दिल्ली के एक बड़े होटल को निशाना बनाने की फिराक में था, साजिश का तरीका 26/11 मुंबई हमले जैसा बताया जा रहा है, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और आसपास के राज्यों में ग्रेनेड हमले, फायरिंग और टारगेट किलिंग की योजना थी, पुलिस ने 21 वर्षीय राजवीर और 19 वर्षीय विवेक बंजारा उर्फ वनजारा को गिरफ्तार किया, दोनों ग्वालियर के रहने वाले हैं, गिरफ्तारी के दौरान पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस बरामद हुए, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाई गई है



