Pradhan Mantri Awas Yojana transformed the lives of
Chhattisgarh

प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली अमृतलाल के परिवार की जिंदगी, कच्चे घर से मिला छुटकारा

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के पंडरीपानी गांव में पक्का मकान मिलने से परिवार को मिली सुरक्षा और बेहतर जीवन

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के एक परिवार का वर्षों पुराना पक्के घर का सपना पूरा हो गया है। गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत पंडरीपानी निवासी अमृतलाल अब अपने परिवार के साथ मजबूत और सुरक्षित पक्के मकान में रह रहे हैं। उनका कहना है कि इस योजना ने उनके जीवन में बड़ा बदलाव लाया है।

अमृतलाल का परिवार लंबे समय तक कच्चे मिट्टी के मकान में रहने को मजबूर था। बरसात के मौसम में छत टपकती थी और दीवारों में सीलन आ जाती थी। बारिश के दिनों में घर में रहना मुश्किल हो जाता था। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती थी और आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वे खुद पक्का मकान बनवा सकें।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत होने के बाद उनका सपना पूरा हुआ। अब परिवार सुरक्षित और सुविधायुक्त पक्के घर में रह रहा है। बारिश और मौसम की अन्य परेशानियों से राहत मिलने के साथ घर का वातावरण भी पहले से बेहतर हो गया है। बच्चों को पढ़ाई के लिए अच्छा माहौल मिला है और पूरे परिवार का आत्मविश्वास बढ़ा है।

बीते 24 जून को पंडरीपानी में आयोजित विशेष ग्राम सभा के दौरान कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे ने अमृतलाल के नए घर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

अमृतलाल ने बताया कि उन्हें अब सुरक्षित आवास के साथ सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर मिला है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना को गरीब परिवारों के लिए महत्वपूर्ण योजना बताते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से लगातार पात्र हितग्राहियों को पक्के मकान उपलब्ध कराए जा रहे हैं। योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है। इससे हजारों परिवारों के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है और वे बेहतर भविष्य की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker