गाजियाबाद की हाईराइज सोसाइटी में भीषण आग, 9वीं से 12वीं मंजिल तक 8 फ्लैट खाक

गाजियाबाद
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में बुधवार सुबह तेरह मंजिला इमारत के 9वीं मंजिल पर आग भड़क गई, देखते ही देखते आग ने 9वीं से 12वीं मंजिल तक के 8 फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया और दूसरे टावर तक लपटें फैल गईं, सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 20 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम तेजी से शुरू किया गया, पुलिस और एंबुलेंस भी मौके पर तैनात कर दी गई
समय रहते खाली कराई गई बिल्डिंग, शॉर्ट सर्किट की आशंका, सीएम ने लिया संज्ञान
आग लगते ही सोसाइटी के लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत इमारत खाली कर दी जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, 12वीं मंजिल पर रहने वाले एक निवासी का फ्लैट पूरी तरह जल गया और उन्होंने सोसाइटी में सुरक्षा इंतजामों की कमी का आरोप लगाया, शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है जबकि वास्तविक वजह जांच के बाद सामने आएगी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं



