डाक विभाग के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, नकली नियुक्ति पत्र से युवाओं से लाखों की ठगी

रायपुर। जगदलपुर और कांकेर के पखांजूर क्षेत्र में भारतीय डाक विभाग के नाम पर जारी एक नकली नियुक्ति आदेश तेजी से वायरल हो रहा है, इस फर्जी दस्तावेज को असली बताकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये की ठगी की जा रही है, मामले के सामने आने के बाद डाक विभाग के बस्तर मुख्यालय ने इसे पूरी तरह फर्जी और धोखाधड़ी बताया है, हालांकि अब तक इस पूरे नेटवर्क की आधिकारिक जांच को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं
पोस्टिंग से लेकर मुहर तक सब नकली, जांच में खुली ठगी की परतें
वायरल लेटर में भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट्स, बस्तर डिवीजन जगदलपुर का नाम और प्रारूप इस्तेमाल कर नियुक्ति आदेश जैसा दस्तावेज तैयार किया गया है, इसमें पोस्टिंग, जॉइनिंग डेट, चार्ज रिपोर्ट और अधिकारी की मुहर तक लगाई गई ताकि इसे असली साबित किया जा सके, लेकिन जांच में स्पष्ट हुआ कि यह आदेश विभाग की ओर से जारी नहीं हुआ है, पूरे मामले ने बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाने वाले गिरोह की आशंका को और मजबूत कर दिया है



