नेशनल हाईवे पर मौत का तांडव, ट्रेलर-ट्रक की भिड़ंत में चालक की मौके पर मौत

कबीरधाम। जिले के कवर्धा में चिल्फी घाटी स्थित नेशनल हाईवे 30 पर बोड़ला के पास ट्रेलर और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई और वाहन का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
ब्लैक स्पॉट बने जानलेवा, सुरक्षा इंतजामों पर उठे गंभीर सवाल
स्थानीय लोगों ने बताया कि बोड़ला क्षेत्र में कई खतरनाक ब्लैक स्पॉट मौजूद हैं जहां लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं, सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, पुलिस ने दोनों वाहनों को हटाकर ट्रैफिक बहाल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, घटना ने एक बार फिर हाईवे सुरक्षा और प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं



