ई-चालान सिस्टम की बड़ी चूक, एक ही नंबर से चल रही कार और बाइक, SUV मालिक पर कटा हेलमेट चालान

डोंगरगढ़। ई-चालान सिस्टम की बड़ी तकनीकी खामी सामने आई है, एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर CG 04 QM 9295 दो अलग-अलग वाहनों पर दर्ज पाया गया जिसमें एक टू-व्हीलर और एक SUV शामिल है, इस गड़बड़ी का शिकार राजनांदगांव निवासी अमित गौतम हुए जिनकी XUV 700 कार पर बिना हेलमेट वाहन चलाने का चालान जारी कर दिया गया, जांच में पता चला कि इसी नंबर से एक बाइक भी सड़कों पर चल रही है जबकि चालान कार मालिक के नाम पर कट रहा है
डेटा सिस्टम पर उठे सवाल, ANPR तकनीक और सत्यापन प्रक्रिया पर भी शक
मामले ने RTO के डेटा मैनेजमेंट सिस्टम की गंभीर खामियों को उजागर कर दिया है, वाहन पंजीयन जैसे संवेदनशील रिकॉर्ड में एक ही नंबर का दो बार दर्ज होना निगरानी और सत्यापन प्रक्रिया पर सवाल खड़े करता है, पीड़ित ने बिना गलती मानसिक तनाव झेलने की बात कही और चेतावनी दी कि सुधार नहीं होने पर कानूनी कदम उठाएंगे, इस घटना ने साफ कर दिया कि तकनीक में गड़बड़ी का सीधा असर आम लोगों पर पड़ रहा है और सिस्टम की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर सवाल गहरा गया है



