Mamata Banerjee's X bio changes immediately
Political

शुभेंदु के शपथ लेते ही बदला ममता बनर्जी का X बायो, हटाया ‘माननीय मुख्यमंत्री’

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद भी ममता banerjee का सियासी तेवर कायम है। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कुछ ही समय बाद ममता बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के प्रोफाइल में बड़ा बदलाव किया है।

शनिवार सुबह तक ममता बनर्जी के X बायो में “माननीय मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल” लिखा हुआ था, लेकिन शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने अपने प्रोफाइल से “माननीय मुख्यमंत्री” हटा दिया। हालांकि उन्होंने अपने नाम के आगे “पूर्व मुख्यमंत्री” शब्द का इस्तेमाल भी नहीं किया।

अब ममता बनर्जी ने अपने X बायो में खुद को “पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री (15वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभा)” बताया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने प्रोफाइल में तृणमूल कांग्रेस की संस्थापक अध्यक्ष होने का उल्लेख भी किया है।

ममता बनर्जी के प्रोफाइल अपडेट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा देखने को मिली। कई यूजर्स ने X और उसके मालिक एलन मस्क को टैग करते हुए उनका बायो बदलने की मांग की थी। कुछ यूजर्स ने तो उनका अकाउंट सस्पेंड करने तक की मांग कर डाली।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ममता बनर्जी का यह कदम सिर्फ सोशल मीडिया अपडेट नहीं, बल्कि एक राजनीतिक संदेश भी माना जा रहा है। बंगाल की सत्ता गंवाने के बावजूद वह खुद को राज्य की प्रमुख राजनीतिक ताकत के रूप में पेश करने की कोशिश कर रही हैं।

वहीं दूसरी ओर भाजपा शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में नई सरकार के जरिए बंगाल में नई राजनीतिक शुरुआत का दावा कर रही है। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद राजनीतिक बयानबाजी और सोशल मीडिया वॉर लगातार तेज होती जा रही है।

i

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker