ChhattisgarhRaipur

रायपुर को राजधानी के अनुरूप सुंदर और विकसित बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर। राजधानी रायपुर के विकास और सौंदर्यीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए शनिवार को सीएसईबी चौक (बिजली ऑफिस चौक) से पचपेड़ी नाका तक ‘गौरव पथ 2.0’ (स्मार्ट रोड) के निर्माण कार्य का भव्य भूमिपूजन संपन्न हुआ।

₹1159.40 लाख (लगभग ₹11.59 करोड़) की लागत से बनने वाले आधुनिक चौड़ीकरण एवं स्मार्ट रोड परियोजना की आधारशिला सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी की मुख्य उपस्थिति में सिद्धार्थ चौक पर रखी गई।

जनभावनाओं का सम्मान: दुकान-मकान टूटने से बचाए, मिला स्मार्ट विकल्प

समारोह को संबोधित करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पूर्व में स्वीकृत पुराना धमतरी रोड प्रोजेक्ट से स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों के मकान और दुकानें टूटने का खतरा था, जिससे लोगों का भारी नुकसान होता। जनभावनाओं का सम्मान करते हुए उस पुराने प्रस्ताव को रद्द कर यह नया व बेहतर स्मार्ट रोड (गौरव पथ 2.0) तैयार किया गया है।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, “यह रोड सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि रायपुर का नया लैंडमार्क बनेगी। आने वाले समय में जब प्रदेश में सड़कों की बात होगी, तो लोग कहेंगे कि सड़क बने तो पचपेड़ी नाका जैसी बने।”

क्या होंगी ‘गौरव पथ 2.0’ स्मार्ट रोड की खासियतें?

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि, स्मार्ट रोड में आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम तैयार किया जाएगा जिससे बारिश में जलभराव की समस्या नहीं होगी, बेहतरीन स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, जिससे सुरक्षा बढ़ेगी और अपराधों (छीनाझपटी, असामाजिक तत्वों) पर लगाम लगेगी साथ ही सुव्यवस्थित पार्किंग और पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित व सुंदर फुटपाथ।

उन्होंने बताया कि, यह मार्ग बस्तर, धमतरी, देवभोग और विशाखापट्टनम (भारतमाला प्रोजेक्ट) को जोड़ने वाले मुख्य मार्गों का प्रमुख प्रवेश द्वार है।

झुग्गी-झोपड़ी मुक्त शहर और हर घर तक पानी का संकल्प

सांसद श्री अग्रवाल ने नगर निगम और प्रशासन का ध्यान बुनियादी सुविधाओं की ओर आकर्षित करते हुए कहा कि, रायपुर की झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले गरीब परिवारों को पक्का मकान देना हमारी प्राथमिकता है।

हर गर्मी में टैंकरों पर निर्भरता खत्म हो। जल जीवन मिशन की तर्ज पर रायपुर के हर घर तक नल से शुद्ध जल पहुंचे

नागरिकों से अपील: ‘संजोने की जिम्मेदारी हम सबकी

शहर की सुंदरता केवल सरकार या प्रशासन अकेले नहीं बना सकती श्री अग्रवाल ने आम जनता से अपील की कि सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करें, सड़कों पर अवैध कब्जे या तोड़फोड़ से बचें और रायपुर को स्वच्छ, सुरक्षित व सुंदर बनाने में अपनी नागरिक जिम्मेदारी निभाएं।

इस ऐतिहासिक अवसर विधायक सुनील सोनी, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर, दीपक जायसवाल, अमर गिदवानी, अंबर अग्रवाल, सचिन मेघानी, मुरली शर्मा, बद्री गुप्ता, रमेश सपहा, अंजली गोलछा, स्वप्निल मिश्रा, रामकृष्णा धीवर, विजय साहू, निहारी साहू, सालिक ठाकुर, आशीष धनगर, प्रमोद साहू, रवि सोनकर, अजय साहू, विजय अग्रवाल, सुभाष तिवारी, अंजुमन ढेबर एवं समस्त वार्ड कार्यकर्ता तथा गणमान्य नागरिक।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker