कुछ घंटों में आएगा छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट, 10वीं-12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल आज कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करेगा, दोपहर 2:30 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन के कक्ष S-2-12 में परिणाम घोषित किए जाएंगे, लाखों छात्र लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, इस बार 10वीं में 3,20,535 और 12वीं में 2,45,785 छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं, हिंदी पेपर लीक के चलते दोबारा परीक्षा होने से रिजल्ट में देरी हुई
ऐसे करें रिजल्ट चेक, वेबसाइट और SMS से मिलेगा आसान एक्सेस
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र cgbse.nic.in और results.cg.nic.in वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर अपनी मार्कशीट देख सकेंगे, इसके अलावा SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक किया जा सकेगा जहां 12वीं के लिए CG12 और 10वीं के लिए CG10 लिखकर 56263 पर भेजना होगा, पिछले साल 10वीं का रिजल्ट 68.76% और 12वीं का 82.25% रहा था, इस बार भी छात्रों और अभिभावकों की नजरें अच्छे परिणाम पर टिकी हैं



