नक्सली मुठभेड़ से जुड़ी बड़ी अपडेट : 18 नक्सलियों के मारे जाने का दावा, सुरक्षाबलों के 3 जवान जख्मी
कांकेर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के कल्पर के जंगलों में नक्सलियों के साथ मंगलवार को सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में 18 नक्सलियो की मारे जाने की खबर है। साथ ही पांच AK 47 रायफल बरामद करने का दावा सुरक्षाबलों ने किया है। वहीं इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के दो जवानों के घायल होने की भी खबर है। इसके अलावा इनमें 25 लाख का ईनामी नक्सली कमांडर शंकर राव के भी मारे जाने की खबर है। साथ ही नक्सली कमाण्डर ललिता के भी ढेर होने की खबर है।
जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के छोटे बेठिया के माड़ इलाके में मंगलवार की दोपहर बाद लगभग एक घंटे तक पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चली। पुलिस ने दावा किया है कि एनकाउंटर में कई नक्सली मारे गए हैं। वहीं 3 जवान भी घायल हुए हैं। इसकी पुष्टि कांकेर एसपी आई के एलेसेला ने की है। एसपी में बताया कि, मुठभेड़ में घायल जवानों को जंगल से निकालने के लिए सुरक्षाबलों की अतिरिक्त टुकड़ी रवाना कर दी गई है।