तेल संकट में पाकिस्तान ने मानी भारत की ताकत, पेट्रोलियम मंत्री ने की खुलकर तारीफ

इस्लामाबाद। वैश्विक तेल संकट के बीच पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज़ मलिक ने भारत की रणनीति और आर्थिक मजबूती की सराहना की
होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नाकेबंदी से तेल आपूर्ति प्रभावित, कई देशों पर असर, लेकिन भारत की स्थिति स्थिर बताई गई
मलिक के अनुसार भारत के पास बड़ा विदेशी मुद्रा भंडार और रणनीतिक तेल स्टॉक, जिससे संकट का असर कम हुआ
पाकिस्तान ने अपनी कमजोर स्थिति के लिए IMF की सख्त शर्तों को जिम्मेदार ठहराया, राहत देने में सीमित विकल्प
तेल कीमतों में उछाल के बीच पाकिस्तान को डीजल पर लेवी घटानी पड़ी, बोझ पेट्रोल पर डाला गया, IMF से समझौते के तहत फैसले
मंत्री ने माना कि भारत के पास टैक्स घटाने और हालात संभालने की वित्तीय क्षमता, जबकि पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय दबाव में फैसले लेने पड़े




