ChhattisgarhState

अफसर-कर्मचारियों के तबादले पर रोक, जनगणना ड्यूटी को लेकर जारी किया गया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने जनगणना के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) में संलग्न अधिकारियों और कर्मचारियों का आगामी 6 महीने अथवा जनगणना कार्य पूरा होने तक, जो भी पहले हो, यथासंभव तबादला नहीं करने का अनुरोध किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार जयसवार ने आदेश जारी किया है।

GAD की ओर से जारी पत्र सभी विभागों के भारसाधक सचिवों, समस्त संभागायुक्तों और कलेक्टरों को भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि जनगणना 2027 के द्वितीय चरण का फील्ड कार्य छत्तीसगढ़ में जनवरी-फरवरी 2027 में संपन्न किया जाना है। इसके लिए जिला, अनुविभाग और तहसील स्तर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू हो चुका है।

सामान्य प्रशासन विभाग के पत्र के अनुसार, 12 अक्टूबर 2026 से जिला स्तर पर जिला जनगणना अधिकारियों और अनुविभागीय एवं तहसील स्तर पर चार्ज अधिकारियों का सघन प्रशिक्षण शुरू हो चुका है। इसके बाद नवंबर 2026 में मास्टर ट्रेनर्स, 1 दिसंबर 2026 से फील्ड ट्रेनर्स और 16 दिसंबर 2026 से प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस दौरान पूरे मैदानी अमले को जनगणना 2027 के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना की सभी प्रक्रियाओं की जानकारी और प्रशिक्षण दिया जाएगा।

जनगणना कार्य पूरा होने तक तबादले नहीं करने का अनुरोध

विभाग ने निर्देश दिया है कि जनगणना 2027 के द्वितीय चरण का काम सुचारु, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के लिए जनगणना कार्य में लगाए गए और प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अधिकारियों एवं कर्मचारियों का यथासंभव स्थानांतरण नहीं किया जाए। इसमें जिला एवं चार्ज अधिकारी, मास्टर ट्रेनर्स, प्रगणक, पर्यवेक्षक सहित जनगणना कार्य में संलग्न अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। विभाग ने आगामी 6 महीने अथवा जनगणना कार्य पूरा होने तक, जो भी पहले हो, तबादले नहीं करने का अनुरोध किया है।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker