एक तरफ छंटनी, दूसरी तरफ भर्ती: Cognizant में 4000 नौकरियों पर संकट, 20 हजार फ्रेशर्स को मौका

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी Cognizant में बड़े स्तर पर छंटनी की तैयारी की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 4000 कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है, हालांकि कंपनी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। यह कटौती इंटरनल बदलाव का हिस्सा बताई जा रही है, जिसका फोकस एफिशिएंसी बढ़ाने और AI बेस्ड सेवाओं को मजबूत करना है। माना जा रहा है कि इससे कंपनी के ग्लोबल वर्कफोर्स का करीब 1 प्रतिशत प्रभावित हो सकता है।
‘Project Leap’ से बदलेगा हायरिंग पैटर्न
छंटनी के बीच कंपनी 20,000 से ज्यादा फ्रेशर्स को भर्ती करने की तैयारी में है, जो रणनीति में बड़े बदलाव का संकेत है। ‘Project Leap’ के तहत Cognizant AI, ऑटोमेशन और डिजिटल सेवाओं में निवेश बढ़ा रही है। इस पहल पर 230 से 320 मिलियन डॉलर तक खर्च का अनुमान है, जबकि 300 मिलियन डॉलर तक लागत घटाने का लक्ष्य रखा गया है। कंपनियां अब मिड-लेवल रोल्स घटाकर कम लागत वाले एंट्री-लेवल टैलेंट को प्राथमिकता दे रही हैं, जिससे पूरे आईटी सेक्टर में नया ट्रेंड दिख रहा है।



