National

आम आदमी को महंगाई का झटका: मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, 12 नवंबर से नई कीमतें लागू

नई दिल्ली। आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगा है। मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। दूध के नए दाम 12 नवंबर यानी गुरुवार से लागू होंगे।

कंपनी के मुताबिक, दूध की खरीद लागत में लगातार बढ़ोतरी होने के कारण कीमतें बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इस फैसले का सीधा असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा। पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों को अब दूध खरीदने के लिए अधिक कीमत चुकानी होगी।

दिल्ली-NCR में दूध के सभी प्रमुख वैरिएंट महंगे

मदर डेयरी ने दिल्ली-NCR में टोंड, फुल क्रीम, डबल टोंड और गाय के दूध समेत अपने सभी प्रमुख वैरिएंट की कीमतें बढ़ाई हैं। इससे रोजाना दूध खरीदने वाले लाखों उपभोक्ताओं के घरेलू बजट पर असर पड़ सकता है।

नई दरों के अनुसार:

दूध की किस्म   पुरानी कीमत    नई कीमत

टोंड दूध (थोक)  ₹58    ₹60

टोंड दूध (पाउच) ₹60    ₹62

फुल क्रीम दूध   ₹72    ₹76

डबल टोंड दूध   ₹54    ₹56

गाय का दूध     ₹62    ₹65

दूध की खरीद लागत बढ़ने से लिया फैसला

कंपनी ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे किसानों से दूध खरीदने की लागत बढ़ने को प्रमुख वजह बताया है। दूध की खरीद महंगी होने से कंपनी पर लागत का दबाव बढ़ा है। इसी को देखते हुए उपभोक्ताओं के लिए नई कीमतें लागू करने का फैसला लिया गया है। मदर डेयरी ने इससे पहले 14 मई 2026 को दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। उससे पहले अप्रैल 2025 में कीमतों में बदलाव किया गया था।

कंपनी ने कहा- लागत बढ़ने के चलते लिया फैसला

मदर डेयरी से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया कि किसानों से दूध की खरीद दरों (प्रोक्योरमेंट प्राइस) में काफी बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते कंपनी की इनपुट कॉस्ट पर दबाव बढ़ गया है। सूत्रों के मुताबिक, बढ़ी हुई लागत के दबाव को कम करने और खर्च के एक हिस्से को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए दूध की कीमतों में बदलाव करना जरूरी हो गया था। इसी वजह से कंपनी ने 12 नवंबर से दूध के दाम 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाने का फैसला लिया है।

1974 में हुई थी मदर डेयरी की शुरुआत

मदर डेयरी की शुरुआत साल 1974 में हुई थी। यह नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। कंपनी अपने दूध की बिक्री से होने वाली कमाई का करीब 75 से 80 प्रतिशत हिस्सा किसानों को देती है। दिल्ली-NCR में मदर डेयरी अपने आउटलेट्स, जनरल ट्रेड और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए रोजाना करीब 35 लाख लीटर दूध बेचती है। वहीं, देशभर में कंपनी की कुल दैनिक दूध बिक्री 50 लाख लीटर से ज्यादा है।

दूध के अलग-अलग वेरिएंट्स का क्या मतलब है?

मदर डेयरी अलग-अलग जरूरतों और पसंद के हिसाब से दूध के कई वेरिएंट बेचती है। इनमें फैट की मात्रा अलग-अलग होती है। जानिए किस दूध की क्या खासियत है।

फुल क्रीम मिल्क: इसमें कम से कम 6% फैट होता है। यह ज्यादा गाढ़ा और मलाईदार होता है।

टोंड मिल्क: इसे फुल क्रीम दूध में स्किम्ड मिल्क और पानी मिलाकर तैयार किया जाता है। इसमें फैट की मात्रा करीब 3% होती है।

डबल टोंड मिल्क: इसमें फैट की मात्रा घटाकर करीब 1.5% रखी जाती है। यह कम फैट वाला दूध पसंद करने वालों के लिए विकल्प है।

बल्क टोंड मिल्क: यह टोंड दूध का ही एक रूप है, जो मदर डेयरी के वेंडिंग बूथों पर सीधे मिलता है। इसे पाउच में पैक करने के बजाय ग्राहक को बूथ से दिया जाता है।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker