ChhattisgarhCrimeRaigarhState

रायगढ़ में ‘ऑपरेशन अंकुश’ की बड़ी कार्रवाई, दो जुआ फड़ों पर छापा; 29 जुआरी गिरफ्तार, 9 लाख रुपये जब्त

रायगढ़। जिले में जुआ-सट्टा के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने रायगढ़ पुलिस ने ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की विशेष टीम ने खरसिया के रानीसागर और कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम तारापुर में संचालित दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश दी। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 29 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे और जुआ फड़ों से कुल 9 लाख 500 रुपये नकद जब्त किए गए हैं।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन और एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन में सीएसपी राहुल उइके एवं ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस को दोनों स्थानों पर बड़े स्तर पर जुआ संचालित होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सुनियोजित तरीके से घेराबंदी कर छापेमारी की गई।

रानीसागर में 19 जुआरी पकड़ाए, 6.07 लाख रुपए जब्त

पहली कार्रवाई खरसिया थाना क्षेत्र के रानीसागर स्थित पुरानी हेक्सा फैक्ट्री की बाउंड्रीवाल के भीतर की गई। यहां स्ट्रीट लाइट के नीचे दो पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा था। पुलिस ने मौके से 19 जुआरियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 6 लाख 7 हजार 400 रुपये नगद, ताश की दो गड्डियां और एक प्लास्टिक बोरी जब्त की गई।

रानीसागर जुआ फड़ से गिरफ्तार जुआरी

  1. कैलाश अग्रवाल, उम्र 49 वर्ष निवासी, घरघोड़ा।
  2. राधेन्द्र गुप्ता, उम्र 44 वर्ष निवासी, घरघोड़ा।
  3. विकास अग्रवाल, उम्र 49 वर्ष निवासी खरसिया।
  4. राजकमल अग्रवाल, उम्र 38 वर्ष, निवासी खरसिया।
  5. अभिषेक अग्रवाल, उम्र 36 वर्ष, निवासी खरसिया।
  6. विनय अग्रवाल, उम्र 36 वर्ष, निवासी खरसिया।
  7. अमोल अग्रवाल, उम्र 40 वर्ष, निवासी खरसिया।
  8. संदीप अग्रवाल, उम्र 41 वर्ष, निवासी खरसिया।
  9. आलोक अग्रवाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी खरसिया।
  10. संजय कुमार, उम्र 38 वर्ष, निवासी खरसिया।
  11. पारस उर्फ पिन्टु, उम्र 36 वर्ष, निवासी कृष्णा बिहार, रायगढ़।
  12. अंकित कुमार, उम्र 36 वर्ष, निवासी खरसिया।
  13. मुरली अग्रवाल, उम्र 38 वर्ष, निवासी खरसिया।
  14. हासित गुप्ता, उम्र 48 वर्ष, निवासी टेन्डा नावापारा।
  15. प्रतीक अग्रवाल, उम्र 38 वर्ष, निवासी खरसिया।
  16. अमन कुमार, उम्र 30 वर्ष, निवासी खरसिया।
  17. दिनेश अग्रवाल, उम्र 53 वर्ष, निवासी खरसिया।
  18. शुभम अग्रवाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी खरसिया।
  19. नरेश कुमार, उम्र 58 वर्ष, निवासी रायगढ़।

तारापुर में मोमबत्ती की रोशनी में चल रहा था जुआ

दूसरी कार्रवाई कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम तारापुर में एचपी गैस एजेंसी के पास की गई। यहां दीवार के किनारे मोमबत्ती की रोशनी में ताश के पत्तों पर रुपये दांव पर लगाए जा रहे थे। पुलिस की दबिश के दौरान कुछ जुआरी मौके से फरार हो गए, जबकि 10 लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। पुलिस ने इनके कब्जे और जुआ फड़ से 2 लाख 93 हजार 100 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश की गड्डी जब्त की।

तारापुर जुआ फड़ से गिरफ्तार आरोपी

  1. दिनेश यादव, उम्र 44 वर्ष, निवासी बोईरदादर, रायगढ़।
  2. चमनदीप सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी कोष्टापारा, रायगढ़।
  3. रौनक अग्रवाल, उम्र 37 वर्ष, निवासी, रायगढ़।
  4. राजीव लोचन बेहरा, उम्र 40 वर्ष, निवासी बोईरदादर, रायगढ़।
  5. आकाश गर्ग, निवासी मेन हॉस्पिटल के सामने, रायगढ़।
  6. विकास अग्रवाल, निवासी बोईरदादर, रायगढ़।
  7. प्रिंस सलूजा, उम्र 27 वर्ष, निवासी गौरीशंकर मंदिर के सामने रायगढ़।
  8. पंकज कुमार महथा, उम्र 41 वर्ष, निवासी जगतपुर, रायगढ़।
  9. रजत गोयल, उम्र 31 वर्ष, निवासी कबीर चौक, रायगढ़।
  10. यश अग्रवाल, उम्र 29 वर्ष, निवासी गजाननपुरम, रायगढ़।

‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत जारी रहेगी कार्रवाई : एसएसपी

दोनों मामलों में गिरफ्तार 29 आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस संयुक्त कार्रवाई में खरसिया और कोतरारोड़ थाना प्रभारियों सहित पुलिस के अधिकारी और जवान शामिल रहे।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker