Chhattisgarh

पहली बार दिवाली मनाएंगे नक्सल प्रभावित बस्तर के कई गांव, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

रायपुर। नक्सलमुक्त होने के बाद बस्तर के कई गांवों में पहली बार दिवाली मनेगी। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, नक्सलमुक्त होने के बाद बस्तर में बहुत सारे परिवर्तन आए हैं। ग्रामीणों में उत्साह और उत्सव का माहौल है। अब वहां ऐसी स्थिति नहीं है कि शिक्षा दूतों का गला काट दिया जाएगा या जन अदालत लगाकर उनकी हत्या कर दी जाएगी। नक्सलमुक्त बस्तर में सभी को दिवाली की शुभकामनाएं।

नक्सलवाद पूरी तरह खत्म नहीं होने के दीपक बैज के बयान पर विजय शर्मा ने कहा, दीपक बैज अपने कार्यकाल का हिसाब निकालें, नक्सलियों के संदर्भ में उनकी सरकारों ने क्या किया, यह उन्हें देखना चाहिए। झीरम कांड करने वाले उनके रोल मॉडल रहे हैं। पहले उन्हें इस बात को समझना चाहिए। जब समझ जाएंगे तब मुझसे बात करें।

SIR पर कांग्रेस के विरोध को लेकर डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा, नरेंद्र मोदी तीन बार प्रधानमंत्री बन चुके हैं। SIR की प्रक्रिया 2025 में शुरू हुई। आखिर कांग्रेस क्या कहना चाहती है? इसमें वोट चोरी जैसा कोई मामला नहीं है। भाजपा इसलिए जवाब दे रही है, क्योंकि कांग्रेस प्रधानमंत्री से इस्तीफा मांग रही है। जनता के मन में किसी तरह का भ्रम न रहे, इसलिए भाजपा आंकड़ों के साथ सामने आई है, ताकि हर बात स्पष्ट हो सके। मृतकों और जो कहीं शिफ्ट हो गए उनके नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। इस मामले में झूठ बोल रही है, घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में होने की भी आशंका है। झूठ के सहारे देश नहीं चलाया जा सकता। मैं एक-एक बिंदु पर चर्चा करने के लिए तैयार हूं।

राहुल गांधी की पीएम मोदी को डिबेट की चुनौती पर विजय शर्मा ने कहा, मोदी जी से राहुल गांधी क्या बात करना चाहते हैं, इसके लिए संसद है। जब भी सदन में चर्चा होती है, वे भाग जाते हैं। विधानसभा में नक्सलवाद और धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर चर्चा होती है तो भी भाग जाते हैं। लोकतंत्र में सड़क पर ही लड़ना है तो यह ठीक नहीं है। रिजीम चेंज सड़कों से नहीं, बल्कि चुनाव से होता है।

बीजेपी के पोस्टर पर विजय शर्मा ने कहा, राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए कि राजीव गांधी फाउंडेशन में चीन से फंडिंग क्यों आती है? वे चीन जाकर कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं से क्यों मिलते हैं? दूसरे देशों में जाकर देश को बदनाम करने का काम नहीं करना चाहिए।

राहुल गांधी के SIR पर एटम बम फोड़ने वाले बयान पर शर्मा ने कहा, राहुल गांधी से किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। वे SIR पर एटम बम फोड़ने की बात कर रहे थे। अगर मतदाता सूची में गड़बड़ी है तो उसे ठीक करने के लिए ही SIR की प्रक्रिया है। इससे पहले भी 10 बार SIR हो चुका है, तब किसी ने कुछ नहीं कहा। जनता के बीच भ्रम फैलाना ठीक नहीं है, मैं राहुल गांधी को पकड़कर समझाना चाहता हूं कि यह संवैधानिक प्रक्रिया है। मतदान केंद्रों पर BLO से बात की गई है सभी नाम स्पष्ट हैं। अगर कहीं गलती हुई है तो क्या 20 लाख लोगों ने एक साथ गलती की है? क्या सभी लोग किसी राजनीतिक मानसिकता से काम कर रहे थे? नाम जुड़वाने की प्रक्रिया कभी भी की जा सकती है।

नितिन नबीन के दौरे को लेकर कांग्रेस की टिप्पणी पर विजय शर्मा ने कहा, प्रियंका गांधी आई थीं, उनके स्वागत में गुलाब की पंखुड़ियां बिछाई गई थी। उसका गुलकंद बना लिया, अब कुछ भी शिगूफा छोड़ देंगे। उन्हें गंभीरता से राजनीति करनी चाहिए। अपनी पार्टी के लिए जो अच्छा हो सकता है, वह करें।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker