ChhattisgarhDurg

टाउनशिप में आवास खाली कराने के नोटिस के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र के टाउनशिप में हाउस लीज, लाइसेंस आवासों और रिटेंशन नीति में बदलाव के साथ आवास खाली करने के नोटिस जारी करने के विरोध में शनिवार शाम युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। भिलाई बचाओ के पोस्टर और बैनर लेकर बड़ी संख्या में रिटेंशनधारी, लाइसेंसधारी और युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मुर्गा चौक पहुंचे और बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और सीआईएसएफ की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मुर्गा चौक से आगे कई स्थानों पर बड़े-बड़े बैरिकेड लगाए गए थे। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित लोगों ने पहला बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने लगे। इसके बाद जनसंपर्क विभाग के पास लगाए गए दूसरे बैरिकेड पर पुलिस और सीआईएसएफ ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई।

प्रदर्शन में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। अलग-अलग सेक्टरों से पहुंची भीड़ को संबोधित करने भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भी धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने बीएसपी प्रबंधन पर भिलाई की बसावट को खत्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

टाउनशिप का एक भी घर खाली नहीं होने देंगे : देवेंद्र यादव

विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि 10 हजार से अधिक आवासों को नोटिस दिए जा चुके हैं। उनका आरोप है कि आवास खाली कराने के बाद इन्हें किसी निजी संस्था को देने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि टाउनशिप का एक भी घर खाली नहीं होने दिया जाएगा और इस मुद्दे को लेकर आंदोलन लगातार जारी रहेगा। प्रदेश यूथ कांग्रेस महासचिव जुल्फिकार अहमद सिद्दीकी के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने प्रबंधन की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने हाउस लीज, लाइसेंस और रिटेंशन आवासों से जुड़े फैसलों को वापस लेने की मांग की।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker