15,000 per acre will be available for sowing pulses and oilseeds
Chhattisgarh

धान छोड़ दलहन-तिलहन बोने पर 15 हजार रुपए प्रति एकड़ मिलेंगे, CM साय ने राजनांदगांव को दी 510 करोड़ की सौगात

रायपुर/राजनांदगांव। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को राजनांदगांव जिले को 510 करोड़ 89 लाख रुपए से अधिक के 333 विकास कार्यों की सौगात दी। स्टेट हाई स्कूल मैदान में आयोजित प्रगतिशील किसान सम्मेलन एवं लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में उन्होंने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की समृद्धि, गांवों का विकास और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं देना राज्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि खरीफ सीजन 2026 से कृषक उन्नति योजना के तहत धान की जगह दलहन, तिलहन या अन्य फसल लगाने वाले किसानों को प्रति एकड़ 15 हजार रुपए की आदान सहायता दी जाएगी। इससे फसल विविधीकरण को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आय बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनांदगांव फसल चक्र परिवर्तन और जल संरक्षण का मॉडल बनकर उभर रहा है। जिले में किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ लाभकारी फसलों की ओर प्रेरित किया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शिवनाथ नदी के मोहारा मेला स्थल से ऑक्सीजन जोन तक सस्पेंशन ब्रिज, ईरा एनीकट निर्माण एवं संरक्षण कार्य, कुमरदा-गेंदाटोला-कल्लूबंजारी सड़क निर्माण और घुमरिया व्यपवर्तन जीर्णोद्धार जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की भी घोषणा की।

उन्होंने बताया कि सीएम हेल्पलाइन 1076 के जरिए लोग अपनी शिकायतें दर्ज कराकर समय सीमा में समाधान प्राप्त कर सकते हैं। वहीं ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा के माध्यम से आय, जाति, निवास समेत 400 से अधिक सरकारी सेवाएं घर बैठे उपलब्ध हो रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन और एबीस एक्सपोर्ट के बीच सोयाबीन खरीदी के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। साथ ही प्रगतिशील किसानों, कृषि सखी दीदियों और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों का सम्मान किया गया तथा किसानों को मिनी किट वितरित किए गए।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker