Chhattisgarh
भवानीपुर में कांटे की टक्कर, 16वें राउंड के बाद शुभेंदु अधिकारी आगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के भवानीपुर विधानसभा सीट पर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। 16वें राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बढ़त बना ली है।

ताजा आंकड़ों के अनुसार, शुभेंदु अधिकारी को 53,932 वोट मिले हैं, जबकि ममता बनर्जी को 53,369 वोट प्राप्त हुए हैं। इस तरह शुभेंदु अधिकारी 563 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।
मतगणना जारी है और इस सीट पर मुकाबला बेहद रोमांचक बना हुआ है, जहां हर राउंड के साथ तस्वीर बदल रही है।



