National
भवानीपुर का बड़ा उलटफेर: कड़े मुकाबले में सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया

नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल की सबसे चर्चित भवानीपुर विधानसभा सीट पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। कड़े मुकाबले के अंत में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हरा दिया है। मतगणना के दौरान 13वें राउंड तक ममता बनर्जी लगातार बढ़त बनाए हुए थीं, लेकिन अंतिम राउंड्स की गिनती में खेल पूरी तरह पलट गया। सुवेंदु अधिकारी ने निर्णायक बढ़त हासिल करते हुए जीत दर्ज की। इस चुनावी परिणाम ने राज्य की सियासत में हलचल पैदा कर दी है।



