जांजगीर-चांपा में भीषण बस हादसा: 50 घायल, 4 की हालत गंभीर, करनाेद के पास पलटी बस

जांजगीर-चांपा
छत्तीसगढ़ के Janjgir-Champa जिले में रविवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। कोरबा से रायगढ़ जा रही यात्री बस करनाेद के पास अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे करीब 50 लोग घायल हो गए। इनमें 4 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसा बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में हुआ, जहां बस में लगभग 60 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया।
सभी घायलों को बम्हनीडीह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों पर डॉक्टरों की विशेष निगरानी रखी जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर लगे जाम को हटाने का काम शुरू किया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।



