Horrific Incident Driven by Superstition in Bastar
Crime

बस्तर में अंधविश्वास से खौफनाक वारदात, जादू-टोना के शक में ग्रामीण की हत्या, दो भाई गिरफ्तार

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरभा थाना क्षेत्र में दो भाइयों ने जादू-टोना के शक में एक ग्रामीण की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक की पहचान मंगलू मंडावी के रूप में हुई है, जो पखनार गांव का रहने वाला था। गांव के ही आयतू मड़कामी और सुखराम मड़कामी को शक था कि मंगलू जादू-टोना करता है, जिसके बाद दोनों ने उसकी हत्या की साजिश रची।

घटना 30 अप्रैल की है, जब मंगलू अपने घर के पास आम के पेड़ के नीचे बैठा था। इसी दौरान दोनों भाई शराब के नशे में वहां पहुंचे और उससे विवाद करने लगे। विवाद बढ़ने पर दोनों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे मंगलू की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

नए कानून के तहत इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत केस दर्ज किया गया है, जिसमें दोषियों को उम्रकैद या मृत्युदंड तक की सजा हो सकती है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker