National

MP News: ‘IPL सट्टा किंग’ धर्मेंद्र जाधव के अड्डे पर छापा, लाखों रुपये का कैश और सट्टा उपकरण जब्त

धार। धार जिले के मनावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अजंदा में आईपीएल सट्टे के सरगना धर्मेंद्र जाधव के ठिकाने पर बाकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से लाखों रुपये के आईपीएल सट्टे से जुड़ा हिसाब-किताब और तकनीकी उपकरण बरामद किए हैं। यह कार्रवाई सट्टा नेटवर्क की रीढ़ तोड़ने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

आरोपी प्रकाश गिरफ्तार
इस कार्रवाई में पुलिस ने सट्टा कारोबार से जुड़े आरोपी प्रकाश को गिरफ्तार किया है। खास बात यह रही कि सट्टे के अड्डे तक पहुंचना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। यह अड्डा सुनसान और अंधेरे खेतों के बीच एक मकान की छत पर चलाया जा रहा था, जिसे खोजने में टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बावजूद इसके, पुलिस ने सतर्कता और रणनीति के साथ दबिश दी और आरोपी को धर दबोचा।

आगे की जांच जारी
खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और वर्षों से सक्रिय सट्टा किंग धर्मेंद्र जाधव को धर दबोचा। धर्मेंद्र जाधव लंबे समय से सट्टे के अवैध कारोबार में लिप्त था और इलाके में एक बड़े सट्टा सरगना के रूप में कुख्यात हो चुका था। पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

धर्मेंद्र जाधव समेत चार आरोपियों की तलाश जारी
मनावर की एसडीओपी अनु बेनीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि, सट्टा रैकेट का संचालन धर्मेंद्र जाधव द्वारा किया जा रहा था, जो फिलहाल फरार है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान वह मौके से भाग निकला। इस मामले में धर्मेंद्र जाधव समेत चार अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है और पुलिस टीमों को उनकी गिरफ्तारी के लिए सक्रिय किया गया है। वहीं आईपीएस अनु बेनीवाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि, इस कार्रवाई में जल्द ही कई और बड़े खुलासे सामने आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि, सट्टा किंग धर्मेंद्र जाधव लंबे समय से मनावर क्षेत्र में आईपीएल सट्टे का संचालन कर रहा था। इस सख्त कार्रवाई ने सट्टा माफियाओं की कमर तोड़ दी है और इस क्षेत्र में सट्टे की जड़ें कमजोर हो गई हैं।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker