Raipur liquor shop corruption
CrimeRaipur

रायपुर में आबकारी के कड़े तेवर फेल! ब्लैकलिस्टेड सेल्समैन काट रहा मलाई, ओवररेटिंग का खेल बदस्तूर जारी…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजस्व को बढ़ाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाने वाला आबकारी विभाग इन दिनों सुर्खियों में है। वजह है—शराब दुकानों में फैला भ्रष्टाचार का दीमक। सूबे में अवैध शराब की बिक्री और गड़बड़ियों को रोकने के लिए हाल ही में विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए थे। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि इन तबादलों का असर राजधानी रायपुर में बेअसर साबित हो रहा है। ताजा मामला राजधानी के टिकरापारा स्थित शराब दुकान का है, जिसने विभाग की साख और कार्रवाई पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

ADO ने सेल्समैन को रंगे हाथों पकड़ा, हुई वैधानिक कार्रवाई...

मिली जानकारी के अनुसार, टिकरापारा स्थित देशी/विदेशी शराब दुकान में ग्राहकों से तय कीमत से अधिक वसूली (ओवर रेटिंग) की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इस पर कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग के सहायक जिला आबकारी अधिकारी (ADO) विक्रम ठाकुर ने दुकान पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान सेल्समैन सागर निर्मलकर को शराब की ओवर रेटिंग करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी सेल्समैन के खिलाफ मौके पर ही वैधानिक कार्रवाई की गई है।

बड़ा खुलासा: 3 साल से ब्लैकलिस्टेड कर्मचारी ही संभाल रहा दुकान की कमान!

इस कार्रवाई के बाद टिकरापारा शराब दुकान का एक और बड़ा और चौंकाने वाला सच सामने आया है। नियमों को ताक पर रखकर एक ऐसे सेल्समैन को दुकान में काम पर रखा गया है, जो आधिकारिक तौर पर ब्लैकलिस्टेड (काली सूची में दर्ज) है।

नाम: लक्ष्मीकांत निराला (पिता: बृजलाल निराला)
कर्मचारी ID: 98006812
इतिहास: 17 दिसंबर 2021 को इसी टिकरापारा शराब दुकान में ओवर रेटिंग के गंभीर मामले में इसे ब्लैकलिस्ट किया गया था।

नियमों के मुताबिक, ब्लैकलिस्ट होने के बाद कोई भी कर्मचारी दोबारा शराब दुकान में सेवाएं नहीं दे सकता। लेकिन सिस्टम की नाक के नीचे लक्ष्मीकांत निराला पिछले कई वर्षों से उसी दुकान में शान से सेल्समैन के पद पर काम कर रहा है।

सिस्टम पर खड़े हो रहे गंभीर सवाल...

एक तरफ जहां छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई कर आबकारी विभाग अपनी पीठ थपथपा रहा है, वहीं दूसरी तरफ ब्लैकलिस्टेड कर्मचारियों का बेखौफ होकर काम करना कई गंभीर सवाल खड़े करता है:

  • जब कर्मचारी 2021 से ब्लैकलिस्टेड है, तो उसकी हाजिरी और आईडी सिस्टम में कैसे एक्टिव है?
  • क्या विभागीय अधिकारियों और प्लेसमेंट एजेंसी की मिलीभगत से यह पूरा खेल चल रहा है?
  • हाल ही में हुए आबकारी अधिकारियों के तबादलों का असर ज़मीन पर क्यों नहीं दिख रहा?

राजधानी के बीचों-बीच चल रहा यह घालमेल साफ इशारा करता है कि आबकारी विभाग में ऊपर से नीचे तक फैले भ्रष्टाचार के जाल को काटने के लिए केवल तबादले काफी नहीं हैं, बल्कि एक बड़े और कड़े एक्शन की जरूरत है। अब देखना यह होगा कि इस खुलासे के बाद उच्च अधिकारी टिकरापारा दुकान के जिम्मेदार रसूखदारों पर क्या कार्रवाई करते हैं।

Chaiपुर
Show More

Nation Update

Our Mission NATION UPDATE News is the Best Online News Channel in Chhattisgarh. News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker