Madhya Pradesh

20 अवैध कालोनियों को वैध करने की प्रक्रिया शुरू, भोपाल भेजी सूची

भिंड। शहर में 20 अवैध कालोनियां जल्द ही वैध हो जाएंगी। नगर पालिका में कालोनियों के ले आउट से लेकर उनका प्राथमिक प्रकाशन का काम पूरा हो चुका। दावे आपत्तियों का काम अंतिम चरण में हैं। अंतिम प्रकाशन के बाद अगले माह कालोनियों का रोड नाली का शुल्क तय होगा। इसके बाद अन्य कालोनी वैध की जाएगी और नगर पालिका की सभी सुविधाएं मिलेगी। इससे 60 हजार से ज्यादा लोगों का फायदा होगा।

साल 2022 की स्थिति के अनुसार शहर में करीब 37 अवैध कालोनियां हैं। इनमें से 20 का नाम भोपाल भेजा जा चुका है और शेष का काम जारी है। बतादें कि शहर में अब तक पांच कालोनियों को नगर पालिका के द्वारा वैध किया जा चुका है। अवैध कालोनियों में रहने वाले लोगों को जल्द ही गांव की गलियों जैसी रोड, कच्ची नालियों में ड्रेनेज की समस्या और झूलते बिजली के तारों से मुक्ति मिलने वाली है।

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार पहले चरण में 2016 के पहले की अवैध कॉलोनियां वैध होगी। इन कालोनियों में लोगों को सभी सुविधाएं मिलेगी। चार माह से इन कालोनियों का सर्वे और ले आउट डालने का काम किया जा रहा है। इसके बाद प्राथमिक प्रकाशन भी किया गया है। इसके बाद अंतिम प्रकाशन के लिए कलेक्टर के पास भेजा जाएगा। उनकी अनुमति के बाद काम शुरू हो जाएगा।

जर्जर बिजली की लाइन से मिलेगी राहत

इन कालोनियों में बिजली के तार झूल रहे हैं। इन झूलते तारों से दुर्घटना की आशंका है। साथ ही हर माह 2 से 3 हजार रुपये की बिजली बिल दिया जा रहा है। क्योंकि यहां प्रति यूनिट 10 रुपये से ज्यादा चार्ज है। इसके अलावा इन कालोनियों में सरकारी बैंकों से मकान निर्माण के लिए लोन भी नहीं मिलता है। वैध होने के के बाद सभी सुविधाएं मिल सकेगी।

इन कालोनियों में हालत खराब

शहर में जोशी नगर, कुशवाह काालोनी, हरियल बाग, एसएएफ के सामने, यादव काालोनी, ओझा काालोनी, श्रीकृष्ण नगर, भट्टा कालोनी, खंडेलवाल नगर, मातादीन का पुरा, बघेल कालोनी सहित अन्य कालोनियों में हालत खराब है। इनमें अधिकांश में कच्ची रोड है तो खुली नालियों से पानी रोड पर आ जाता है। मच्छरों और बदबू से रहवासी परेशान है। इन सबका निराकरण नगर पालिका करेगी।

2022 तक की अवैध कालोनियों की सूची भेजी

नपा से मिली जानकारी अनुसार शहर में 2022 तक की अवैध कालोनियों की सूची तैयार की गई है। फिलहाल 20 कालोनियों की सूची तैयार हो चुकी है। इसकी सूची भोपाल भेजी गई है। इसके अलावा अन्य की सूची की तैयारियां चल रही है।

शहर में वर्ष 2016 से पहले अस्तित्व में आई अवैध कालोनियों को वैध करने की कार्रवाई चल रही है। फिलहाल 20 कालोनियों को चिह्नित किया गया है। इससे पहले पांच कालोनियों को वैध किया जा चुका है।

 -वीरेंद्र तिवारी, सीएमओ नपा भिंड

Chaiपुर
Show More

NU Desk

Our Mission NATION UPDATE News is the Best Online News Channel in Chhattisgarh. News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker