काशी में पीएम मोदी का बड़ा दौरा, 6330 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन

वाराणसी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं, पहले दिन वाराणसी में 6330 करोड़ रुपये से अधिक की 163 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया, दौरे के दौरान उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की, साथ ही माँ गंगा और माँ अन्नपूर्णा के दर्शन का उल्लेख करते हुए काशी की जनता को नमन किया
हरदोई में सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात, विकास की ‘लाइफलाइन’ बनने का दावा
दौरे के दूसरे दिन पीएम हरदोई में 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे जो 6 लेन का होगा और भविष्य में 8 लेन तक विस्तारित किया जा सकेगा, इस परियोजना को उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास का बड़ा इंजन बताया जा रहा है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह एक्सप्रेस-वे गांव, किसान, उद्यम और युवाओं को जोड़ते हुए विकास को नई गति देगा और प्रदेश के लिए लाइफलाइन साबित होगा



