10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी, इस लिंक पर जाकर चेक करें रिजल्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परिणाम जारी किया, छात्र आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं, इस साल बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से मार्च के बीच आयोजित हुई थीं और हिंदी पेपर लीक के चलते दोबारा परीक्षा होने के कारण रिजल्ट में देरी हुई
3 लाख से ज्यादा छात्र 10वीं में शामिल, 2.45 लाख ने दी 12वीं परीक्षा
हाईस्कूल परीक्षा में 3,20,535 छात्र शामिल हुए जिनमें 1,42,881 बालक और 1,77,654 बालिकाएं थीं, हायर सेकेंडरी परीक्षा में 2,45,785 छात्र शामिल हुए जिनमें 1,02,975 बालक और 1,42,810 बालिकाएं शामिल हैं, छात्र वेबसाइट पर रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर अपनी मार्कशीट देख सकते हैं, साथ ही SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक करने की सुविधा दी गई है जहां 10वीं के लिए CG10 लिखकर 56263 पर भेजना होगा



