ChhattisgarhJashpurState

छठ महापर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुनकुरी वासियों को दी 15.50 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के पावन अवसर पर कुनकुरी वासियों को विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने जशपुर प्रवास के दौरान नगर पंचायत कुनकुरी में लगभग 15 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से मल्टीपर्पस हॉल एवं सांस्कृतिक भवन निर्माण सहित छठ तालाब के विकास और कायाकल्प से जुड़े विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया। इन विकास कार्यों से कुनकुरी में नागरिक सुविधाओं का विस्तार होने के साथ ही सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों के लिए बेहतर अधोसंरचना उपलब्ध होगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। कुनकुरी में छठ तालाब के विकास और सौंदर्यीकरण से श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि नगरों का विकास केवल बुनियादी अधोसंरचना के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों को स्वच्छ, सुंदर और सुविधाजनक सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराना भी हमारी प्राथमिकता है। इन कार्यों के पूर्ण होने से कुनकुरी के नागरिकों को एक बेहतर वातावरण और आधुनिक सुविधाएं प्राप्त होंगी।

छठ तालाब का होगा कायाकल्प, आस्था के साथ मनोरंजन और स्वास्थ्य सुविधाओं का भी होगा विस्तार

मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा भूमिपूजन किए गए विकास कार्यों में छठ तालाब का कायाकल्प विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। इसके अंतर्गत 6 करोड़ 89 लाख 61 हजार रुपए की लागत से छठ तालाब का रिज्युविनेशन कार्य तथा 5 करोड़ 17 लाख 2 हजार रुपए की लागत से छठ तालाब विकास कार्य कराया जाएगा। इन कार्यों के माध्यम से छठ तालाब परिसर को आकर्षक, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक स्वरूप दिया जाएगा। यहां नागरिकों के टहलने के लिए पाथ-वे, बच्चों के लिए खेल मैदान, योगाभ्यास के लिए निर्धारित स्थल सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे छठ तालाब न केवल धार्मिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनेगा, बल्कि नगरवासियों के लिए स्वास्थ्य, मनोरंजन और पारिवारिक गतिविधियों का भी एक सुंदर सार्वजनिक स्थल विकसित होगा।

3.65 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा मल्टीपर्पस हॉल एवं सांस्कृतिक भवन

नगर पंचायत कुनकुरी के वार्ड क्रमांक 01 में 3 करोड़ 65 लाख 3 हजार रुपए की लागत से मल्टीपर्पस हॉल एवं सांस्कृतिक भवन का निर्माण किया जाएगा। इस भवन के निर्माण से नगरवासियों को सामाजिक समारोहों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह भवन स्थानीय कला, संस्कृति और सामाजिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के साथ ही नगर की सामुदायिक आवश्यकताओं की पूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कुनकुरी के समग्र विकास को मिलेगी नई गति

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार नगरीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के साथ ही नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कुनकुरी में इन विकास कार्यों से नगर की सुंदरता बढ़ेगी और स्थानीय नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। छठ महापर्व के अवसर पर इन महत्वपूर्ण विकास कार्यों के भूमिपूजन से कुनकुरीवासियों में उत्साह का वातावरण रहा। धार्मिक आस्था के प्रमुख स्थल छठ तालाब के कायाकल्प तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए नई अधोसंरचना के निर्माण से नगर के विकास को नई दिशा मिलेगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker