Now heli service from Bhopal to Chanderi-Orchha
Madhya Pradesh

भोपाल से चंदेरी-ओरछा तक अब हेली सेवा, सीएम ने लॉन्च की नई पर्यटन उड़ान

भोपाल। मध्य प्रदेश में पर्यटन को नई रफ्तार देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के स्टेट हैंगर से “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों को बोर्डिंग पास वितरित कर सेवा की शुरुआत की। यह हेली सेवा सप्ताह में पांच दिन बुधवार से रविवार तक संचालित होगी, जिससे प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान होगी।

परशुराम जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को समर्पित इस सेवा के तहत यात्रियों को ‘एंड-टू-एंड’ सुविधाएं दी जाएंगी। भोपाल से चंदेरी का किराया 5,500 रुपये और ओरछा का 6,500 रुपये तय किया गया है, जबकि 14,500 रुपये के विशेष पैकेज में टैक्सी, वीआईपी दर्शन और प्रसाद जैसी सुविधाएं शामिल रहेंगी। चंदेरी और ओरछा में पर्यटकों के लिए 3,500 रुपये में जॉय राइड की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

पीपीपी मॉडल पर संचालित इस सेवा में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। यात्रियों के लिए 6 सीटों वाले आधुनिक हेलीकॉप्टर का उपयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही होटल, भोजन और स्थानीय भ्रमण के लिए गाइड की व्यवस्था पहले से तय रहेगी। पर्यटक इस सेवा की बुकिंग IRCTC और Flyola पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हेली पर्यटन सेवा से धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान होगी और समय की बचत होगी। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश पहले ही एयर एम्बुलेंस सुविधा देने वाला देश का अग्रणी राज्य बन चुका है और अब हेली सेवा से पर्यटन को और मजबूती मिलेगी।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker